1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीपिका पादुकोण का यह लुक हो रहा है काफी वायरल, यूजर्स बोले- अब ये है मिसेज रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण का यह लुक हो रहा है काफी वायरल, यूजर्स बोले- अब ये है मिसेज रणवीर सिंह

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 09, 2019 11:53 am IST,  Updated : Jun 09, 2019 11:53 am IST

रणवीर सिंह को उनके अतरंगी और चौंका देने वाले फैशन सेन्स के लिए जानते हैं वहीं दीपिका भी पीछे नहीं हैं। लंदन रवाना होते हुए दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो इस अंदाज में नजर आईं। इस लुक से हर किसी को चौका दिया।

deepika padukone  - India TV Hindi
deepika padukone  Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एयरपोर्ट से लेकर किसी पार्टी या इवेंट में अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। लेकिन कई बार ट्रोल का सामना करना पड़ता है। हाल में ही वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई लेकिन अपने लुक के ट्रोल हो गई। यूजर्स ने कहा कि वह वास्तव में मिसेज रणवीर सिंह लग रही हैं है।

 रणवीर सिंह को उनके अतरंगी और चौंका देने वाले फैशन सेन्स के लिए जानते हैं वहीं दीपिका भी पीछे नहीं हैं। लंदन रवाना होते हुए दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो इस अंदाज में नजर आईं। इस लुक से हर किसी को चौका दिया।

deepika padukone
deepika padukone 

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ नियॉन पैंट और मैचिंग लॉग जैकेट पहनी हुई थी। इस कैजुअल लुक के साथ उन्होंने ब्लैक बैग और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे।

deepika padukone
deepika padukone 

दीपिका के मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप न्यूड लिपस्टिक के साथ पौनीटेल बांधे हुए नजर आईं।

deepika padukone
deepika padukone 

दीपिका के इस लुक को देखकर लग रहा है रणवीर सिंह की संगत का असर असल में पड़ रहा है।

एक यूजर ने कमेंट किया अब विश्वास हो गया है कि यह मिसेज रणवीर सिंह है। दूसरे ने कमेंट किया कि जब रणवीर सिंह फैशन के बारें में बता रहे हो तो।

वहीं एक यूजर ने कहा कि अब लग रही है रणवीर सिंह की वाइफ।

deepika padukone
deepika padukone 

वहीं कुछ लोगों को दीपिका का ये लुक ज्यादा पसंद नहीं आया। एक ने कहा कि अगर उनके बच्चे हो और वो भी ऐसे ही कपड़े पहने तो कैसे लगेगे। वहीं एक ने कमेंट किया यह आंखों में चुभ रहा है।

deepika padukone
deepika padukone 

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'छपाक' फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म एसिट अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवार के ऊपर बनी है।

 

ये भी पढ़ें-

पति रणवीर सिंह से मिलने के लिए लंदन पहुंची दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर एक दम हटकर लुक में आईं नज़र

Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने ऐसे वर्कआउट और डाइट से खुद को बनाया फिट, यूं किया था 35 किलो वजन कम

प्रियंका चोपड़ा लाखों की कीमत का बैग लेकर हुई स्पॉट, मैक्सी ड्रेस की कीमत बस इतनी..

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल