1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सपना चौधरी साड़ी पहन लगीं खूबसूरत, लेकिन इस गलती के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल

सपना चौधरी साड़ी पहन लगीं खूबसूरत, लेकिन इस गलती के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 12:32 pm IST

हाल में ही सपना ने इंस्ट्राग्राम में ट्रेडिशनल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है लेकिन फोटो में जरा सी गलती के कारण उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
Sapna Chaudhary Image Source : INSTRAGRAM

Sapna Chaudhary Troll: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने ठुमके और देसी अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जिसमें वह खूब तस्वीरें और वीडियों शेयर करती रहती हैं। हाल में ही सपना ने इंस्ट्राग्राम में ट्रेडिशनल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है लेकिन फोटो में जरा सी गलती के कारण उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

सपना चौधरी के लुक की बात करें तो वह गोल्डन-ब्लैक कलर की कॉटन साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ सपना ने लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए है।

सपना ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी हुई है।

सपना चौधरी की इस तस्वीर में शायद लाइट का गलत तरीके से पड़ने के कारण उनका पेट बढ़ा हुआ लग रहा है। जो कि ट्रोल का कारण बन गया।

Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

एक यूजर ने कमेंट किया ऐप बुहत ही मोटी हो गई है। वहीं दूसरे ने कहा कि पेट भटूरे की तरह नजर आ रहा हैं।

वहीं कई यूजर्स ने कहा कि सपना के घर नया मेहमान आने वाला है। उनके पेट में बबुआ है।

वैसे सपना चौधरी इन तस्वीरों में सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

ऐसा नहीं है कि सपना पहली बार ट्रोल हुई है। इससे पहले वह शॉर्ट जींस पहनने के कारण काफी ट्रोल हुई थीं।

ये भी पढ़ें-

बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की फ्लोरल ड्रेस में खुशी कपूर दिखीं खूबसूरत, वायरल हुईं ग्लैमरस फोटोज

सोनम कपूर के इस लुक ने जीता फैंस का दिल, इस लुक के लिए आपको खर्च करना होगा इतने रुपए

मलाइका अरोड़ा जिस लुक के कारण हो रही है बुरी तरह ट्रोल, उस साड़ी की कीमत उड़ा देंगी होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल