1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की फ्लोरल ड्रेस में खुशी कपूर दिखीं खूबसूरत, वायरल हुईं ग्लैमरस फोटोज

बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की फ्लोरल ड्रेस में खुशी कपूर दिखीं खूबसूरत, वायरल हुईं ग्लैमरस फोटोज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 08:04 am IST,  Updated : Jun 11, 2019 08:04 am IST

हाल ही में सोनम कपूर के बर्थडे पर खुशी कपूर एक खूबसूरत थाई-हाई स्लिट फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं।  जो कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर से ली है।

Janhvi kapoor , khushi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor and khushi kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड डीवा जाह्नवी कपूर ने धड़क फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा वह अपने फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर फिल्मों से तो दूर है लेकिन अपनी फिटनेस और स्टाइल के कारण हमेशा कैमरे में कैद हो जाती है। दोनों कपूर सिस्टर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। हाल में ही सोनम कपूर के बर्थ बैश में खुशी कपूर अपनी बहन की ड्रेस पहनकर नजर आईं।

 

खुशी कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल  एक थाई-हाई स्लिट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने पिंक ब्लश और ग्लोसी लिपस्टिक से अपने लुक को हाईलाइट किया।

Janhvi kapoor ,khushi kapoor
Image Source : YOGEN SHAHkhushi kapoor

खुशी ने अपने सिग्नेचर 'Khushi' नेकलेस, हूप ईयररिंग्स और गोल्डन ब्रेसलेट से इस लुक को एक्सेसराइज किया।

Janhvi kapoor and khushi kapoor
Janhvi kapoor and khushi kapoor

हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो खुशी ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को वेवी लुक में खुला छोड़ा। खुशी ने अपनी तरह से स्टाइल करके इस कैजुअल ड्रेस को भी पार्टीवेयर बना दिया।

Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

इस ड्रेस को देखते ही आपको जाह्नवी कपूर का लुक याद आ जाएगा। वह यह मैक्सी ड्रेस  शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के बेबी शावर में पहनी थी। जान्हवी ने इस डीप नेक ड्रेस के साथ नैचुरल मेकअप में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था। उन्होंने अपने इस लुक को फ्लैट फुटवेयर्स से पूरा किया।

Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

इस तस्वीरों के देखकर आप यह बोल सकते है कि खुशी और जाह्नवी अपनी ड्रेसेस शेयर करती हैं। वही्ं सोनम कपूर के बर्थडे बैश में जाह्नवी कपूर व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई थीं।

जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' पर काम रही हैं। ये फिल्म भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना पर है, जिन्होंने कारगिर युद्ध में हिस्सा लिया था। इसके अलावा जान्हवी के पास करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त और राजकुमार राव के साथ रूह अफ्जा है।

ये भी पढ़ें-

मलाइका अरोड़ा जिस लुक के कारण हो रही है बुरी तरह ट्रोल, उस साड़ी की कीमत उड़ा देंगी होश

सोनम कपूर के इस लुक ने जीता फैंस का दिल, इस लुक के लिए आपको खर्च करना होगा इतने रुपए

सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने किया दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल