मुंबई. बी टाउन की हॉट, बोल्ड और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) और उनके पति साहिल सांघा (Sahil Sangha) ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गई हैं। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती और फिटनेस के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। दीया के फैशन सेंस काबिल-ए-तारिफ है। वह कही न कही खूबसूरत लुक में नजर आ जाती हैं।
दीया मिर्जा बड़े पर्दे से तो कोसों दूर है लेकिन अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिंपल मेकअप के साथ स्टाइलिश आउटफिट्स में वह बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नजर आती हैं।
बीते बुधवार को ही वह काफी स्टाइलिश और हट लुक में नजर आईं थीं। एक अवार्ड शो के दौरान उन्होंने ब्लू और सिल्वर कलर का डीपनेक गाउन पहना था। इस लुक के साथ दिया ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल रखी हुई थी।
दीया मिर्जा और साहिल संघा के रास्ते हुए अलग , 11 साल का साथ टूटा
ऐसा नहीं है कि दीया सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में ही खूबसूरत नजर आती हैं बल्कि ट्रेडिशनल लुक में भी उनकी खूबसूरती और निखर कर बाहर आती है। खुद ही तस्वीर देखें।