India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 25, 2019 03:17 pm IST, Updated : Mar 25, 2019 03:17 pm IST
हाल में ही मलाइका अरोड़ा डिजाइनर कल्कि के लिए रैंप वॉक किया। जिसमे वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह शो स्टॉपर बनी थीं।
Image Source : INSTRAGRAMMalaika Arora
Malaika Arora Walk the Ramp in Mumbai: अपनी फिटनेस और स्टाइल सेंस के कारण मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल में ही उन्होंने डिजाइनर कल्कि के लिए रैंप वॉक किया। जिसमे वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह शो स्टॉपर बनी थीं।
मुंबई में हुए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019 में मलाइका ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक हर किसी को अपनी दीवाना बना दिया।
मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने फुल-स्लीव्स एम्बेलिश रेड कलर का डीप नेक गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी थी।
वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
वहीं दूसरी ओर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी के चर्चें जोरों पर हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही क्रिश्चन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।