Priyanka Chopra Dress Cost: प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने जेठ और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में बिजी है। हाल में ही पेरिस में बैचलर पार्टी रखी गई थी। जिसमें प्रियंका के एक से बढ़कर एक लुक सामने आए जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फ्रांस से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लुक सामने आया है। जिसने फैंस को काफी खुश कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की सॉटिन स्लिप ड्रेस कैरी की हुई है। जिसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में पोनीटेल बना रखी है।
प्रियंका चोपड़ा ने कानों में हूप ईयररिंग्स पहने है। जो jennifer fisher jewelry के कलेक्शन में से एक है। जिसकी कीमत $395 यानी करीब 27 हजार बताई जा रही हैं।
इसके साथ ही ब्लैक कलर के शेड्स लगाए हुए नजर आई। जो कि kenzo के कलेक्शन के है। जिनकी कीमत €180 करीब 14 हजार रुपए है।
प्रियंका चोपड़ा की इस ब्लैक ड्रेस की काफी चर्चा हो रही है। जिसकी वजह है इसकी कीमत। जी हां प्रियंका हमेशा हजारों और लाखों की ड्रेस पहनती है। लेकिन इसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है।
प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की बात करें तो यह Aritzia के कलेक्शन में से एक है।
Image Source : aritzia aritzia dress
इस Slip Slip dress की कीमत की बात करें तो यह 90$ यानी करीब 6 हजार 2 सौ रुपए की है। इस ड्रेस को आम लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में नजर आ रही है। 'द स्काई इज पिंक' नाम की इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें-
'कबीर सिंह' हिट होते ही लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल
सोफी टर्नर की दूसरी शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का हुआ ये हाल, पेरिस में एक थीम पार्टी में सफेद बालों में आईं नज़र
पेरिस में पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश
Latest Lifestyle News