1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पेरिस में पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश

पेरिस में पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 25, 2019 11:09 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 11:14 am IST

हाल ही में प्रियंका पति निक जोनस के साथ लंच डेट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रहे थे।

Priyanka chopra , nick jonas - India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के सिलसिले में इस समय पेरिस में हैं। जहां से उनकी रोजाना तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका पति निक जोनस के साथ लंच डेट की तस्‍वीरें शेयर की थीं, जिन्‍हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। दोनों ही बेहद स्‍टाइलिश लग रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा के लुक लुक की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज कलर की रफल डीप नेक मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल की हई थी।

प्रियंका के ज्वैलरी के नाम में कानों और गले में गोल्डन ज्वैलरी के साथ मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का छोटा सा बैग भी ले रखा था।

वहीं निक येलो कलर की फ्लोरल शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आए। वह इस लुक में काफी हैंडसमय नजर आ रहे थें।

Dietrich Ruffled Satin-Effect Maxi Dress
Dietrich Ruffled Satin-Effect Maxi Dress

प्रियंका की इस रफल ड्रेस की बात करें तो यह Markarian ब्रांड तके कलेक्शन में से एक है। इस Dietrich Ruffled Satin-Effect Maxi Dress की कीमत  $2,040 यानी करीब 1 लाख 41 हजार रुपए की है।

वहीं प्रियंका का दूसरा लुक भी सामने आया है। जिसमें वह ऑलिव ग्रीन कलर की वन शोल्डर जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में प्रियंका काफी हॉट नजर आ रही थीं। यह ड्रेस Peter Pilotto के Fall 2019 RTW में से एक है।

इस लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर के साथ सन ग्लैसेस लगाए हुए नजर आईं। वहीं निक के लुक की बात करें तो वह भी मैचिंग ग्रीन कलर के कोट पहने हुए नजर आएं। इस लुक में दोनों काफी खुबसूरत नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें-

फिल्म इंडस्ट्री में करिश्मा कपूर को कभी 'लेडी रणधीर कपूर' के नाम से थे चिढ़ाते, लेकिन अब उनके लुक के है लाखों कायल

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से पहले पेरिस में स्टाइलिश लुक के साथ मंगलसूत्र फ्लॉंट करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

निया शर्मा बैकलेस ब्लाउज और व्हाइट लहंगा में दिखा बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल