अंजीर कब नहीं खाना चाहिए: अंजीर हाई प्रोटीन वाला ड्राईफ्रूट है जो कि शरीर में एनर्जी बढ़ाने वाला फल है। इसके अलावा इस फल में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं जो कि शरीर के लिए अलग-अलग प्रकार से काम करते हैं। जैसे कि ये ब्रेन बूस्टर होने के साथ स्टेमिना बढ़ाता है। तो, महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है। लेकिन, इन सबके अलावा शरीर के लिए अंजीर खाने के कई नुकसान (What are the disadvantages of Anjeer) भी हैं और कुछ स्थितियों में इसके सेवन से बचना चाहिए।
अंजीर कब नहीं खाना चाहिए-Who should avoid figs in hindi
1. अल्सर का कारण बन सकता है अंजीर
अंजीर, पेट में अल्सर का कारण बन सकता है। अंजीर में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों में ये समस्या पहले से रही हो उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
2. लिवर की समस्या बढ़ सकती है
लिवर की समस्या में अंजीर का सेवन आपके लिए और भी नुकसानदेह हो सकता है। ये आपके लिवर की गतिविधियों को स्लो कर सकता है जिसकी वजह से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे लिवर में दर्द, लिवर कमजोर होने क कारण बार-बार पेट खराब होना और दूसरी समस्याएं।
Image Source : freepikstomach_issues
3. गैस का कारण बन सकता है अंजीर
अंजीर का सेवन पेट दर्द का कारण बन सकता है। दरअसल, कमजोर पाचनतंत्र वाले लोगों के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है। इसके अलावा इसके मिनरल्स को पचाने के लिए कई बार पेट ज्यादा बाइल जूस प्रड्यूस करता है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए, इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए जानें अंजीर को खाने का सही तरीका।
अंजीर को खाने का सही तरीका क्या है-How to eat anjeer
अंजीर को खाने का सही तरीका ये है कि बस 1-2 अंजीर रात को ½ कप पानी में भिगो कर रख दीजिये। सुबह इसे खाली पेट (What is the best time to eat fig) खा लें। साथ ही आप स्नैक्स टाइमिंग के दौरान भी अंजीर को दूध में पका लें और फिर इसका सेवन कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News