A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम के नल और हैंडल में लगी जंग साफ करने का आसान तरीका, इस ट्रिक से गायब हो जाएंगे पानी के निशान

बाथरूम के नल और हैंडल में लगी जंग साफ करने का आसान तरीका, इस ट्रिक से गायब हो जाएंगे पानी के निशान

Bathroom Tap Cleaning Tips: बाथरूम में पॉट और फ्लोर साफ करने के साथ ही गंदे और जंग खा रहे नल-हैंडल को भी चमका लें। आप इस ट्रिक से मिनटों में काले पड़े नल और टोंटी साफ कर सकते हैं।

बाथरूम के नल और हैंडल कैसे साफ करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बाथरूम के नल और हैंडल कैसे साफ करें

घर के बाथरूम से ही आपकी सफाई और रहन सहन का अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्यादातर लोग बाथरूम तो साफ कर लेते हैं लेकिन बाथरूम में लगे नल, उनकी टोंटी जंग खा रही होती हैं। नल पर पानी के जिद्दी पीले निशान पड़े होते हैं। नल और हैंडल जंग खा रहे होते हैं। आप कितने भी स्टेनलेस स्टील के नल लगवा लो अगर नियमित रूप से नल को भी साफ नहीं किया तो इसमें पानी पड़ने से निशान बन ही जाते हैं। धीरे-धीरे नल पर जंग आने लगती है। ऐसे में हम आपको नल साफ करने, उस पर लगे जंग के निशान हटाने का बड़ा आसान तरीका बता रहे हैं। इससे बाथरूम के नल और हैंडल मिनटों में चमक जाएंगे। 

बाथरूम के नल और हैंडल कैसे साफ करें

चूना- जंग हटाने के लिए एक कप चूना में आधा चम्मच नमक और पानी मिला लें। इससे पेस्ट जैसा बना लें और 10 मिनट के लिए जंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। अब विनेगर डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। स्क्रबर से रगड़ने पर एकदम साफ हो जाएगा नल।

बेकिंग सोडा- आप इसके लिए बेकिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में  2 नींबू का रस मिला लें। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें। इससे नल और हैंडल एकदम साफ हो जाएंगे।

नींबू- नींबू में एसिडिटिक तत्व होते हैं जिससे जंग और गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसके लिए जंग लगे स्थान पर थोड़ा नींबू रगड़ दें। आप चाहें तो नींबू के पानी का घोल इस जगह पर लगा दें। गर्म पानी में थोड़ा नींबू के रस और नमक मिला लें। इसे ब्रश से नल पर गिराते हुए रगड़ दें।

विनेगर- कई बार जंग लगे हुए नल का रंग काला पड़ जाता है। इसकी सफाई के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नल पर लगी सारी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी। बाथरूम का गंदा नल एकदम चमक जाएगा। विनेगर में नमक मिलाकर स्क्रबर या सैंडपेपर से रगड़कर साफ करें।

 

Latest Lifestyle News