1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चाय की छन्नी साफ करने का आसान तरीका, न घिसने की जरूरत न रगड़ने का झंझट, चुटकियों में काम कर देगा ये उपाय

चाय की छन्नी साफ करने का आसान तरीका, न घिसने की जरूरत न रगड़ने का झंझट, चुटकियों में काम कर देगा ये उपाय

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 09, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 02:43 pm IST

How To Clean Tea Strainer: चाय की छन्नी में पत्ती फंसने से छन्नी बंद हो जाती है। चाय की छन्नी के छेद बंद होने से दूध या चाय सही तरीके से नहीं छन पाती है। आप ये आसान उपाय करके चाय की छन्नी को साफ कर सकते हैं। मिनटों में चाय की गंदी छन्नी नई जैसी चमक उठेगी।

चाय की छन्नी साफ करने का तरीका- India TV Hindi
चाय की छन्नी साफ करने का तरीका Image Source : INDIA TV

बर्तनों का साफ रखना भी जरूरी है। गंदे बर्तनों में खाना खाने से पेट में इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। स्टील के बर्तन तो आसानी से साफ हो जाते हैं लेकिन चाय की छन्नी लंबे समय इस्तेमाल करने से काली पड़ जाती है। छन्नी के छेदों में चाय की पत्ती के छोटे टुकड़े फंसे रह जाते हैं। जिससे चाय की छन्नी ब्लॉक हो जाती है। चाय की छलनी से कोई भी चीज को छानने में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको चाय की छन्नी को साफ करने का बड़ा ही आसान तरीका बता रहे हैं। इससे बिना घिले और बिना रगड़े ही छन्नी साफ हो जाएगी।

चाय की छन्नी साफ करने का तरीका

ज्यादातर घरों में स्टील की चाय की छन्नी का इस्तेमाल होता है। स्टील की छन्नी को साफ करना मिनटों का काम है। आप घर की सारी बंद हो चुकी छन्नी लें और गैस की फ्लेम ऑन कर दें। अब छन्नी को जाली वाली साइड से जलती गैस पर रख दें। छन्नी के छेदों में फंसे चाय पत्ती के टुकड़े जलने लगेंगे। छन्नी जब लाल सी हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब छन्नी को हल्का ठंडा होने के बाद किसी स्क्रबर की मदद से साफ कर लें। सारी जली हुई चाय पत्ती धोते ही निकल जाएगी। आपकी चाय की छन्नी एकदम नई जैसी साफ हो जाएगी और एक एक छेद खुल जाएगा।

प्लास्टिक की छन्नी को कैसे साफ करें

चाय की छन्नी अगर प्लास्टिक की है तो इसे साफ करने के लिए आप किसी नॉर्मल टूथब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश पर बर्तन मांजने वाला साबुन लगाएं और बेकिंग सोड़ा लगाएं और छन्ने की छेदों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद फिर से ब्रश से क्लीन करते हुए साफ करें। छन्नी के छेद मिनटों में एकदम साफ हो जाएंगे।

चाय की छन्नी साफ करने की सिंपल ट्रिक

चाय छन्नी को छोड़ी देर के लिए नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा के घोल में भिगोकर छोड़ दें। इससे छेदों में फंसी गंदगी निकल जाएगी। अब इसे थोड़ी देर बाद स्टील के जूने से क्लीन कर दें। आप टूथब्रश की मदद से छन्ने की जाली को साफ कर लें। इस तरह आप हफ्ते में 1 बार छन्नी की सफाई जरूर कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल