A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किचन के दाग-धब्बों वाले सिंक से लेकर बाथरूम के गंदे वॉश बेसिन तक, करें इस घोल का इस्तेमाल, सब कुछ हो जाएगा चकाचक साफ

किचन के दाग-धब्बों वाले सिंक से लेकर बाथरूम के गंदे वॉश बेसिन तक, करें इस घोल का इस्तेमाल, सब कुछ हो जाएगा चकाचक साफ

क्या आप भी गंदे सिंक और वॉश बेसिन को साफ करते-करते थक जाते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक घरेलू नुस्खा आपके इस काम को काफी आसान बना सकता है।

क्लीनिंग हैक्स- India TV Hindi
Image Source : CLEAN THAT UP, ANUPAMA JHA/YOUTUBE क्लीनिंग हैक्स

जहां किचन के सिंक में बर्तनों को साफ किया जाता है तो वहीं बाथरूम के वॉश बेसिन में हाथ-मुंह धोए जाते हैं। लेकिन अक्सर सिंक और वॉश बेसिन को चमकाने के चक्कर में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर आप भी आसानी से सिंक या फिर वॉश बेसिन में लगे जिद्दी दाग-धब्बों और जमा हुई गंदगी को बिना मशक्कत के साफ करना चाहते हैं, तो एक घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं।

बनाएं बेकिंग सोडा और सिरके का घोल

आसानी से मिल जाने वाला बेकिंग सोडा और सिरका, दोनों चीजों को साफ-सफाई के काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले तत्व गंदगी को हटाने में असरदार साबित हो सकते हैं। सबसे पहले एक मग में बेकिंग सोडा निकाल लीजिए। अब इसी मग में सिरके को भी मिक्स कर लीजिए। क्लीनिंग के लिए आपका घोल बनकर तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

अगर आप चाहें तो घोल बनाने की जगह सिंक या फिर वॉश बेसिन के ऊपर पहले बेकिंग सोडा को फैला लीजिए और फिर इसके ऊपर सिरके को छिड़क दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस घोल को ऐसे ही छोड़ देना है। अब सिंक को या फिर वॉश बेसिन को हल्के हाथों से स्क्रबर का इस्तेमाल करते हुए रगड़ लीजिए।

साफ हो जाएंगे सिंक और वॉश बेसिन

आखिर में आपको सिंक या फिर वॉश बेसिन के ऊपर गर्म पानी डालना है। गर्म पानी डालते ही आप देखेंगे कि सारी की सारी गंदगी और जिद्दी दाग-धब्बे हटने लगेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घरेलू नुस्खे को फॉलो करके आप अपने किचन के सिंक को और बाथरूम के वॉश बेसिन को चकाचक साफ कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News