1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हल्दी गर्म होती है या फिर ठंडी, पोषक तत्वों से भरपूर इस औषधि की तासीर कैसी होती है?

हल्दी गर्म होती है या फिर ठंडी, पोषक तत्वों से भरपूर इस औषधि की तासीर कैसी होती है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 06, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 06, 2025 06:30 am IST

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी को पुराने जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लेकिन क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी की तासीर के बारे में जानते हैं?

सेहत के लिए वरदान हल्दी- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान हल्दी Image Source : FREEPIK

हल्दी में विटामिन बी और विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस औषधि में विटामिन के और विटामिन ई भी मौजूद होता है। इन विटामिन्स के अलावा हल्दी में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट, नियासिन, मैंगनीज, फॉस्फोरस और सेलेनियम की मात्रा भी पाई जाती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी की तासीर के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

गर्म होती है हल्दी की तासीर

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में हल्दी का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्म तासीर की वजह से ही हल्दी शरीर को अंदर से गर्म रखने में कारगर मानी जाती है। खांसी, जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी गर्म तासीर वाली हल्दी का सेवन किया जा सकता है। 

कैसे करना चाहिए हल्दी का सेवन?

गर्म या फिर गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी पाउडर को मिलाकर कंज्यूम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी का पानी भी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर और शहद को मिलाकर भी पिया जा सकता है। कुछ लोग हल्दी की चाय भी पीते हैं। इसके अलावा आप दाल और सब्जी में भी चुटकी भर हल्दी को मिक्स कर कंज्यूम कर सकते हैं।

लिमिट में रहकर ही करना चाहिए सेवन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकती है, जब आप सही मात्रा में और सही तरीके से हल्दी का सेवन करते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में हल्दी को कंज्यूम करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल