1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लोहे की कड़ाही में लग गई है जंग, चमकाने के लिए आजमाएं ये देसी जुगाड़, मिनटों में हो जाएगी चकाचक साफ

लोहे की कड़ाही में लग गई है जंग, चमकाने के लिए आजमाएं ये देसी जुगाड़, मिनटों में हो जाएगी चकाचक साफ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 07, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 02:03 pm IST

क्या आपके किचन में रखी हुई लोहे की कड़ाही में भी जंग लग गई है? अगर हां, तो आप एक घरेलू नुस्खे की मदद से कड़ाही को फिर से नए जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

कड़ाही साफ करने का तरीका- India TV Hindi
कड़ाही साफ करने का तरीका Image Source : REVIEWS YOUTUBE CHANNEL/YOUTUBE

आयुर्वेद के मुताबिक लोहे की कड़ाही में खाना बनाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। लोहे की कड़ाही में बना खाना काफी ज्यादा टेस्टी भी लगता है। लेकिन लोहे की कड़ाही को साफ करने में अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर आप भी लोहे की कड़ाही को साफ करने के झंझट की वजह से इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपको कड़ाही को साफ करने के एक घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

साफ हो जाएगी जंग लगी कड़ाही

फिटकरी को कड़ाही साफ करने के लिए यूज किया जा सकता है। कड़ाही साफ करने के लिए आपको पानी, डिटर्जेंट पाउडर, स्टील स्क्रबर या फिर जूना, डिशवॉश लिक्विड और फिटकरी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले जंग लगी कड़ाही में एक कप पानी डालिए और फिर गैस ऑन कर दीजिए। पानी को अच्छी तरह से गर्म होने दीजिए। अब आपको फिटकरी को पीसकर इसका पाउडर बना लेना है।

असरदार साबित होगा ये नुस्खे

आपको गर्मागर्म पानी में एक स्पून फिटकरी का पाउडर मिला लेना है। इसके बाद आपको इसी मिक्सचर में एक स्पून डिटर्जेंट पाउडर मिलाना है। लगभग 3 से 5 मिनट तक इस मिक्सचर को बॉइल होने दीजिए। जब इस मिक्सचर में झाग बनने लगे, तब आपको इस झाग वाले पानी को कड़ाही के किनारों पर भी लगाते रहना है। इस मिक्सचर में मौजूद तत्व जंग और गंदगी को रिमूव करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात

अब आपको गैस बंद करके कड़ाही को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। फिटकरी वाले पानी के मिक्सचर को एक कटोरे में निकाल लीजिए। अब स्क्रबर को इस मिक्सचर में डुबोएं और फिर स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से पूरी कड़ाही को रगड़ें। आखिर में कड़ाही को साफ कर किसी कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। साफ कड़ाही पर दोबारा जल्दी जंग न लगे, इसके लिए आप इस पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल