1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाना है तो खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, जल्दी पिघलने लगेगी चर्बी, हो जाएंगे पतले

वजन घटाना है तो खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, जल्दी पिघलने लगेगी चर्बी, हो जाएंगे पतले

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 07, 2025 08:45 am IST,  Updated : Sep 07, 2025 10:51 am IST

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट प्लान पर फोकस करना बेहद जरूरी होता है। आइए वजन घटाने वाली कुछ चीजों के बारे में जानते हैं।

वेट लॉस- India TV Hindi
वेट लॉस Image Source : FREEPIK

वजन बढ़ाना जितना आसान है, वजन घटाना उतना ही ज्यादा मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से काम नहीं बन पाएगा। आपको प्रोटीन और फाइबर रिच हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को भी फॉलो करना होगा। आइए कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं, जो वजन घटाने में कारगर साबित हो सकती हैं। 

शहद नींबू वाला पानी

शहद और नींबू के पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। शहद नींबू वाला पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट औषधीय गुणों से भरपूर शहद और नींबू वाला पानी पिएं। आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

फायदेमंद साबित होगा जीरे का पानी

क्या आपको भी यही लगता है कि जीरे का पानी पीकर आप सिर्फ अपनी गट हेल्थ को सुधार सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। जीरे के पानी में मौजूद तत्व शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में असरदार साबित हो सकते हैं। जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, उन्हें एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में जीरे के पानी को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

पी सकते हैं ग्रीन टी

ग्रीन टी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। वेट लॉस के लिए ग्रीन टी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। ग्रीन टी में मौजूद तत्व फैट बर्न करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हर रोज खाली पेट ग्रीन टी पिएं और अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इन तीनों में से किसी भी एक ड्रिंक को सुबह-सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल