मच्छर कैसे भगाएं घरेलू उपाय: गर्मियां बढ़ रही हैं और इसी के साथ आस-पास मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। हर कोई मच्छरों के काटने की वजह से परेशान है, लेकिन सबसे बड़ा डर है बीमारियों का। जी हां, मच्छरों की वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि मलेरिया और डेंगू। ऐसे में जरूरी ये है कि आप मच्छरों के प्रकोप से बचें और इसके लिए कुछ देसी उपायों की मदद ले सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि ये बेहद सस्ते हैं और आसान हैं।
मच्छर भगाने के लिए घरेलू उपाय-Home remedies for mosquitoes in hindi
1. कपूर जलाएं
मच्छर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, कपूर की गंध इतनी तेज तीखी होती है कि मच्छर इससे भाग जाते हैं। दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल है और डिसइंफेक्टेंट की तरह भी काम करता है। तो, मच्छरों को भगाने के लिए कुछ कपूर लें और इसे जला कर एक कोने में रख दें। सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। सारे मच्छर मर जाएंगे।
Image Source : freepikcamphor for mosquitoes
2. नीम की पत्तियां जलाएं
नीम की पत्तियों को जलाना बहुत ही पुराना तरीका है। ये तरीका बेहद कारगर है क्योंकि नीम एंटी बैक्टीरियल है और इसके गंध से मच्छर भाग जाते हैं। तो, नीम की पत्तियां लें और इसे जला लें और पूरे घर में इसका धुंआ दिखा लें। ये मच्छर भगाने में कारगर तरीके से काम करेगा।
3. शरीर पर लगा लें ठंडा तेल
शरीर पर ठंडा तेल लगाना मच्छरों को काटने से रोकता है। ये तेल शरीर पर एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और इसकी गंध से अच्छर भाग जाते हैं। तो, ठंडा लें और इसे अपने शरीर पर लगा लें। आपको मच्छ नहीं काटेंगे।
4. लेमनग्रास और लौंग का तेल लगा लें
कुछ लेमनग्रास की पत्तियों को लें और इसमें नारियल लें और लौंग डालकर पका लें। अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। ऐसा करने से ही आपके आस-पास मच्छर आएंगे भी नहीं। इचता ही नहीं ये तेल आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है और कई प्रकार के स्किन इंफेक्शन से बचाव में मददगार है। तो, मच्छर भगाने के लिए आप इन देसी उपायों को अपना सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News