Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हड्डियों का चूरा बनने से बचाना है तो, रोज जरूर खाएं Vitamin D से भरपूर ये खट्टी चीज

हड्डियों का चूरा बनने से बचाना है तो, रोज जरूर खाएं Vitamin D से भरपूर ये खट्टी चीज

Written By: Pallavi Kumari Published : Apr 10, 2023 10:05 am IST, Updated : Apr 10, 2023 10:05 am IST

हड्डियों के लिए विटामिन डी फूड्स: हड्डियों को स्वस्थ रखने के विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन कई प्रकार से मददगार है। ऐसे में इस खट्टी चीज को खाना (curd benefits for bones) आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

curd_benefits- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK curd_benefits

हड्डियों के लिए दही:  दही, एक ऐसा प्रोबायोटि फूड है जिसमें आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने वाले तमाम गुण हैं। जी हां, भले आपको अजीब लग रहा हो लेकिन, विटामिन डी से भरपूर दही का सेवन (Vitamin d curd benefits for bones) आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इतना ही नहीं दही में विटामिन सी और कैल्शियम भी होता है जिसका सेवन आपकी हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है और गठिया जैसी बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा भी हड्डियों के लिए दही खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हड्डियों के लिए दही खाने के फायदे-Vitamin d curd benefits for bones in hindi

1. हड्डियों का चूरा बनने से बचाता है-Curd for osteoporosis

ऑस्टियोपोरोसिस, एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपकी हड्डियों का चूरा बनने लगता है। ये असल में कैल्शियम करी कमी और कम घनत्व वाली हड्डियों के कारण होता है। इस स्थिति में आपकी हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि कभी भी टूट सकती हैं। ऐसे में दही का विटामिन डी, हड्डियों का घनत्व बढ़ाने और इस स्थिति से बचा सकता है। 

bone_health

Image Source : FREEPIK
bone_health

रोजाना ये 1 फल कम कर सकता है आपके पेट की लुढ़कती चर्बी, बस ध्यान रखें सही समय

2. कैल्शियम को बढ़ावा देता है-Curd for calcium deficiency

विटामिन डी और सी से भरपूर दही, आपकी हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और इन्हें मजबूत बनाता है। इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियां जैसे अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचा जा सकता है।

फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है ये तेल, पत्तों की तरह झड़ सकते हैं आपके बाल 

3. ज्वाइंट पेन में मददगार-Curd for joint pain

आपको पता न हो शायद लेकिन, दही का हेल्दी फैट आपके ज्वाइंट्स को अंदर से मॉइस्चराइजर करता है और इनके बीच घर्षण को कम करता है। इस तरह ये ज्वाइंट पेन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी दरप्द को कम करता है। तो, इन तमाम कारणों से स्वस्थ हड्डियों के लिए आपको दही का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement