A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर की दीवारों और खिड़की पर लाल चीटियों ने जमा लिया है डेरा, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

घर की दीवारों और खिड़की पर लाल चीटियों ने जमा लिया है डेरा, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

How to Get Rid of Red Ants: घर में लाल चीटियों का आतंक न केवल झुंझलाहट पैदा करता है, बल्कि ये काटती भी बहुत जोर से हैं। चिलचिलाती धूप में ये घर की दीवारों और खिड़कियों पर अपना डेरा जमा लेती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं।

लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लाल चीटियों का आतंक बढ़ जाता है। घर की दीवारों और खिड़कियों पर ये अक्सर दिखाई देती है। कई बार ये कपड़ों में भी घुस जाती है जोर से काटती हैं। लाल चीटियां एक बार डेरा जमा लें तो इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप लाल चीटियों के आतंक से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं लाल चीटियों से कैसे छुटकारा पाया जाए। 

1. सफेद सिरका 
सिरका चीटियों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसकी तेज गंध चीटियों के ट्रेल को खत्म कर देती है, जिससे वे रास्ता भटक जाती हैं और वापस नहीं आतीं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं। इसे खिड़कियों के कोनों और दीवारों पर जहां चीटियां दिखें, वहां स्प्रे करें।

2. दालचीनी का करें इस्तेमाल
दालचीनी की खुशबू इंसानों को अच्छी लगती है, लेकिन चीटियां इसे बर्दाश्त नहीं कर पातीं। खिड़की के फ्रेम और दीवारों के दरारों में दालचीनी का पाउडर डालें। इससे चीटियां आसानी से भाग जाएंगी। 

3. नींबू का रस 
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड चीटियों के सेंसर्स को ब्लॉक कर देता है। नींबू के रस को उन जगहों पर निचोड़ें जहां से चीटियां अंदर आ रही हैं। पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस डालने से भी चीटियों के आतंक से छुटकारा मिल सकता है। 

4. पुदीना 
पुदीना एक नेचुरल कीट नाशक माना जाता है। इसकी गंध चीटियों को घर से दूर रखती है। पिपरमिंट ऑयल की 10-15 बूंदें एक कप पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इसे अपनी खिड़कियों और दरवाजों पर छिड़कें। ऐसा करने से चीटियां भाग जाएगी। 

Latest Lifestyle News