1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आपके भी सफेद जूते हो गए हैं मटमैले तो आजमाएं ये टिप्स, मिनटों में चमक जाएंगे

आपके भी सफेद जूते हो गए हैं मटमैले तो आजमाएं ये टिप्स, मिनटों में चमक जाएंगे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 23, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 02:31 pm IST

How to Clean White Shoes in Minutes: सफेद जूते बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं और कई बार साफ करने के बाद भी उन पर जिद्दी दाग नजर आते हैं। ऐसे में सही तरीके और आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने जूतों को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

सफेद जूतों को तुरंत चमकाने के आसान टिप्स- India TV Hindi
सफेद जूतों को तुरंत चमकाने के आसान टिप्स Image Source : UNSPLASH

सफेद स्नीकर्स इन दिनों में सबसे ज़्यादा पहने जाने वाले फुटवियर में से एक है। सफेद जूतों को लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ पहना जाता हैं। चाहे वह कैजुअल टॉप हो, शॉर्ट/मिडी ड्रेस हो या ट्रेडिशनल कुर्ता, सफेद स्नीकर्स एक आरामदायक और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसे पहनना जितना आसान होता है इसकी केयर करना उतना ही मुश्किल भरा काम है। अगर, सफेद जूते एक बार गंदे हो गये तो पहले जैसी चमक लाना तो असंभव लगता है। लेकिन, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिससे आप अपने सफेद जूतों की चमक वापस ला सकते हैं।

सफेद जूते चमकाने के आसान उपाय

  • टूथपेस्ट: दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट आपके सफेद स्नीकर्स को भी चमका सकता है। जूतों को पहले गीले कपड़े से साफ करें और अब दाग धब्बों पर टूथपेस्ट लगा दें। अब टूथपेस्ट के ब्रश से जूतों को साफ करें। ध्यान रहें जूतों को चमकाने के लिए जेल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना है

  • विनेगर और बेकिंग सोडा: विनेगर और बेकिंग सोडा से जूते चमकाने पर वो पहले जैसे सफेद तो हो ही जाते हैं, साथ एंटीबैक्टिरियल होने की वजह से जूते अच्छे से साफ हो जाते हैं और जूतों से बदबू भी चली जाती है। इसके लिए आधे कप विनेगर में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिला लें और इस मिश्रण को जूतों पर रगड़ें, आधे घंटे तक जूतों को सुखाएं और फिर धो दें।

  • नेल पेंट रिमूवर: सफेद स्नीकर को चमकाने के लिए नेल पेंट रिमूवर बड़े काम की चीज है। नेल पेंट रिमूवर में रुई को भिगो दें और स्नीकर में पड़े दाग-धब्बों पर लगाएं। इससे आसानी से दाग निकल जाएंगे। इसके बाद इसे साबुन से धो दें, आपके जूते पहले जैसे चमकने लगेंगे।

  • नींबू का रस : नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो सफेद स्नीकर्स को अच्छे से साफ कर देता है और ये बदबू भी गायब कर देता है। इसके लिए नींबू का रस ठंडे पानी में मिला लें और एक कपड़े से दाग धब्बों वाली जगह लगा दें, इससे जूते चमकदार हो जाएंगे और सारे दाग चले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल