सर्दियों में टंकी का पानी कैसे गर्म रखें? जान लें ये नायाब ट्रिक
How to Keep Tank Water Hot in Winter: अगर आप सर्दियों में टंकी के पानी को गर्म रखना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर पानी को गरम रख सकते हैं। फटाफट जान लें नायाब तरीका।
ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में टंकी के पानी से नहाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। दरअसल ठंड के मौसम में टंकी का पानी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग पानी गर्म करके ही नहाते हैं। ठंडे पानी को गर्म करने के लिए गीजर या इलेक्ट्रिक रॉड की जरूरत पड़ती है, जो जेब पर महंगे पड़ते हैं। क्योंकि इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान ट्रिक फॉलो कर आप टंकी के पानी को गर्म रख सकते हैं। यहां हम आपको कुछ देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टंकी के पानी को पूरे दिन गर्म रख सकते हैं।
थर्माकोल शीट
टंकी के पानी को गर्म रखने के लिए आप थर्माकोल शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। थर्माकोल एक बेहतरीन इंसुलेटर होता है। ये पानी की गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है। इससे आपकी टंकी का पानी सुबह भी उतना ठंडा नहीं रहेगा जितना बिना ढके होता है।
बबल रैप
बबल रैप की मदद से भी आप टंकी के पानी को गर्म रख सकते हैं। इसके लिए टंकी को बबल रैप से पूरी तरह कवर करें। बबल रैप के बीच की हवा पानी को ठंडा होने से रोकती है। इससे टंकी का पानी सुबह भी गरम रहेगा।
गहरे रंग से करें पेंट
सर्दियों में टंकी के पानी को गर्म रखने के लिए आप इसे गहरे रंग से पेंट भी कर सकते हैं। दरअसल, गहरा रंग गर्मी को तेजी से एब्जॉर्ब करता है। इसे आप डार्क ब्लू कलर से पेंट कर सकते हैं।
सोलर वॉटर हीटर लगाएं
टंकी की पानी को गर्म रखने में सोलर वॉटर हीटर भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए छत पर सोलर वॉटर हीटर लगाकर टंकी से जोड़ें। यह पानी को बिजली के बिना गर्म रखेगा। सर्दियों में बेहद कारगर है और बिजली बिल भी घटाता है।
पाइपलाइन को कवर करें
बहुत लोग टंकी को तो ढक लेते हैं, लेकिन पाइप खुले छोड़ देते हैं। ठंडी हवा पाइप में से गुजरकर पानी को ठंडा कर देती है। ऐसे में पाइप पर फोम इंसुलेशन पाइप कवर या पुराने कपड़े लपेटें।
| ये भी पढ़ें: |
| बिना तेल के इस तरह सर्दियों में बनाएं हरी मिर्च और गाजर का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी |
| वॉश बेसिन बार-बार हो रहा है ब्लॉक? तो अपनाएं ये देसी ट्रिक, पाइप से गंदगी होगा गायब |
