बाथरूम के वॉश बेसिन का ब्लॉक होना एक आम समस्या है। वॉश बेसिन कई कारणों से ब्लॉक हो जाते हैं। बार बार बेसिन में गंदगी फेंकने से वॉश बेसिन जाम हो जाता है जिसकी वजह से पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती। ऐसे में इसके ब्लॉकेज को क्लीयर कराने के लिए ज्यादातर लोग प्लम्बर की मदद लेते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू टिप्स की मदद से आप घर पर ही ब्लॉकेज को ठीक कर सकते हैं। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप खुद की वॉश बेसिन के ब्लॉकेज को ठीक कर सकते हैं। यहां जान लें आसान ट्रिक।
गर्म पानी और डिश सोप
यह सबसे आसान तरीका है और ब्लॉकेज को तुरंत खोलता है। इसके लिए गर्म पानी कर लें। अब बेसिन में एक या दो चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड डालें। इसके तुरंत बाद, सावधानी से गर्म पानी धीरे-धीरे सिंक में डालें। गर्म पानी साबुन को घोलने और फंसे हुए कचरे को ढीला करने में मदद करेगा। अगर पानी निकलना शुरू हो जाए, तो कुछ और गर्म पानी डालें ताकि पाइप साफ हो जाए।
बेकिंग सोडा और सिरका
वॉश बेसिन के ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए पहले बेसिन में बेकिंग सोडा डालें। उसके तुरंत बाद सिरका डालें। यह झाग पैदा करेगा। झाग को 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें। यह जमा हुए मलबे को तोड़ने में मदद करेगा। समय पूरा होने पर, गर्म पानी डालकर फ्लश करें।
प्लंजर का करें इस्तेमाल
बेसिन के ड्रेन होल को प्लंजर से पूरी तरह से ढक दें। बेसिन में थोड़ा पानी भरें ताकि प्लंजर का रबर कप पूरी तरह से डूबा रहे। प्लंजर को कसकर दबाएं और फिर जोर से ऊपर खींचें। इसे 5-6 बार दोहराएं। दबाव बनने और टूटने से रुकावट दूर हो सकती है।
हैंगर या तार का करें इस्तेमाल
हैंगर को सीधा करें और सिरे को थोड़ा सा हुक जैसा मोड़ दें। इस हुक वाले सिरे को धीरे-धीरे ड्रेन होल में डालें। घुमाते हुए फंसे हुए बाल या मलबे को बाहर खींचने की कोशिश करें। ऐसा करने से वॉश बेसिन का ब्लॉकेज क्लीयर हो जाएगा।