1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना धोए इस तरह वूलन कपड़ों से भगाएं कीड़े, नोट कर लें इजी हैक्स

बिना धोए इस तरह वूलन कपड़ों से भगाएं कीड़े, नोट कर लें इजी हैक्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 07, 2025 10:40 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 10:40 am IST

How to Clean Woolen Clothes without Washing: मौसम के करवट लेते ही घरों में ऊनी कपड़े निकलने लगे हैं। लेकिन इन कपड़ों में कीड़े लगे होने से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप बिना धोए ऊनी कपड़ों से कीड़े को हटा सकते हैं। आज ही जान लें इजी हैक्स।

बिना धोए इस तरह वूलन कपड़ों से भगाएं कीड़े- India TV Hindi
बिना धोए इस तरह वूलन कपड़ों से भगाएं कीड़े Image Source : FREEPIK

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की हल्की सी ठंड महसूस होने लगी है। सर्दियां आते ही घरों में ऊनी कपड़े भी निकलने लगे हैं। लेकिन इन्हें पहनने से लोग अब भी कतरा रहे हैं। दरअसल अलमारी में बंद पड़े ऊनी कपड़ों में कीड़े लग गए हैं जिसकी वजह से लोग इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इनकी सफाई के लिए सभी ऊनी कपड़ों की धुलाई की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना धोए भी ऊनी कपड़ों से कीड़ों को भगाया जा सकता है। यहां हम आपको ऊनी कपड़ों को क्लीन करने के आसान से हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिना धोए वूलन कपड़ों से कीड़े भगाने के हैक्स

नीम के पत्ते या नीम का तेल

वूलन कपड़ों से कीड़े भगाने के लिए आप नीम के पत्ते या नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ऊनी कपड़ों के बीच में सूखे नीम के पत्ते रखें। या कुछ बूंदें नीम का तेल रुई में डालकर कपड़ों के बीच रख दें। नीम की तेज गंध से कीड़े दूर रहते हैं।

लैवेंडर या कपूर

कपूर की गोलियां या लैवेंडर की सैशे वूलन कपड़ों की अलमारी में रखें। यह न सिर्फ कीड़े भगाता है बल्कि कपड़ों में सुगंध भी रखता है।

नींबू के छिलके

कपड़ों से कीड़े भगाने के लिए आप नींबू के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखे नींबू के छिलके या संतरे के छिलके कपड़ों के बीच रखें। इनकी तेज़ खुशबू से कीड़े भागते हैं।

कॉफी पाउडर या लौंग

वूलन कपड़ों से कीड़ों को भगाने के लिए कॉफी पाउडर या लौंग का इस्तेमाल अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके लिए थोड़ी कॉफी पाउडर या लौंग एक कपड़े के छोटे थैले में रखकर वुलन कपड़ों के पास रखें। दोनों चीज़ों की गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती, जिससे वो दूर भागते हैं।

सिरका स्प्रे

इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं और इसे कपड़ों पर हल्का छिड़काव करें। सिरका कीड़ों को भगाता है और बदबू हटाता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल