1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Mathura Peda Recipe: घर पर कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े, झटपट नोट कर लें रेसिपी

Mathura Peda Recipe: घर पर कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 07, 2025 06:56 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 06:56 am IST

Mathura Peda Recipe: मथुरा के पेड़ों का स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ा होता है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका स्वाद चखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए मथुरा पेड़े की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें मथुरा पेड़े की रेसिपी।

घर पर कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े- India TV Hindi
घर पर कैसे बनाएं मथुरा के पेड़े Image Source : FREEPIK

Mathura Peda Recipe: मथुरा के पेड़े सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। इसका स्वाद चखने के लिए विदेशों से भी लोग मथुरा आते हैं। पेड़े तो वैसे अलग अलग जगहों के भी फेमस हैं लेकिन मथुरा के पेड़े को टक्कर दे पाना आसान नहीं। यहां के पेड़ों की सबसे खास बात ये होती है कि बिना शक्कर के भी इसकी मिठास अलग ही होती है। ऐसे में अब मथुरा के पेड़े का स्वाद चखने के लिए आपको कृष्ण की नगरी जाने की जरूरत नहीम पड़ेगी। घर पर ही आप यहां बताई गई रेसिपी से आसानी से मथुरा के पेड़े बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

सामग्री

मावा (खोया)- 250 ग्राम

चीनी (पिसी हुई)- 3/4 कप (या स्वादानुसार)

घी-1/2 चम्मच (भूनने के लिए)

इलायची पाउडर-1/2 चम्मच

दूध-1/2 चम्मच

बनाने की विधि

मावा भूने

एक भारी तले की कड़ाही या पैन को धीमी आंच पर गरम करें। इसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। मावा को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। यह प्रक्रिया मावा की शेल्फ लाइफ बढ़ाती है। भूनते समय अगर मिश्रण सूखा लगे तो बीच-बीच में 1 चम्मच घी या थोड़ा सा दूध मिलाते रहें।

ठंडा करें

जब मावा अच्छी तरह भुन जाए और हल्का रंग ले ले, तो गैस बंद कर दें। कड़ाही गरम होने के कारण मावा जल सकता है, इसलिए उसे लगातार चलाते रहें जब तक वह थोड़ा ठंडा न हो जाए, या फिर मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर फैला दें।

मिश्रण तैयार करें

मिश्रण के गुनगुना होने पर उसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मसलें ताकि सब कुछ एक साथ मिल जाए और मिश्रण हल्का चिकना हो जाए।

पेड़े बनाना

मिश्रण से छोटी-छोटी गोल लोई लें। इन्हें हल्के हाथ से दबाकर पेड़े का पारंपरिक चपटा आकार दें। मथुरा पेड़े तैयार हैं! इन्हें कमरे के तापमान पर या फ्रिज में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल