1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना मेहनत मिनटों में गायब होंगे टॉयलेट सीट पर लगे पीले दाग, बस इस घरेलू नुस्खे का करके देखें इस्तेमाल

बिना मेहनत मिनटों में गायब होंगे टॉयलेट सीट पर लगे पीले दाग, बस इस घरेलू नुस्खे का करके देखें इस्तेमाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 07, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 01:16 pm IST

How to Clean Yellow Toilet Seat: टॉयलेट सीट को साफ रखना बेहद ज़रूरी है क्योंकि यहां सबसे ज़्यादा कीटाणु होते है। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से टॉयलेच सीट को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

टॉयलेट सीट साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
टॉयलेट सीट साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे Image Source : FREEPIK

टॉयलेट घर के अहम हिस्सों में से एक होता है। इसका इस्तेमाल दिन में कई बार होता है। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं। इसलिए इसकी साफ सफाई का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन ज्यादातर लोग टॉयलेट साफ करने से भागते हैं क्योंकि इसकी सफाई में काफी मेहनत लगती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से इसे आसानी से बिना मेहनत के क्लीन किया जा सकता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से टॉयलेट सीट की सफाई कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे टॉयलेट सीट को बिल्कुल नए साल चमकाने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो फटाफट नोट कर लें इजी क्लीनिंग हैक्स।

Easy Hacks to Clean Toilet Seat

बेकिंग सोडा और सिरका

बेकिंग सोडा और सिरका एक क्लीनर की तरह काम करता है। ऐसे में टॉयलेट सीट की सफाई करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टॉयलेट सीट पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। अब उस पर सफेद सिरका (white vinegar) स्प्रे करें। 30 मिनट छोड़ दें ताकि दोनों रिएक्ट होकर कीटाणु मार दें। फिर ब्रश या स्पंज से रगड़कर पानी से धो लें। टॉयलेट सीट बिल्कुल नए से चमकेंगे।

नींबू का रस और बेकिंग सोडा

नींबू का रस नैचुरल डिसइंफेक्टेंट है और दाग-धब्बे हटाता है। इसको यूज करने के लिए एक नींबू का रस निकालकर उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को टॉयलेट सीट पर लगाएं। 20-30 के लिए इसे छोड़ दें और फिर स्पंज से साफ करें और पानी से धो लें।

डिश वॉश लिक्विड और गर्म पानी

इसके लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच डिश वॉश लिक्विड डालें। फिर स्पंज को इसमें डुबोएं और सीट साफ करें। रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ये बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर भी आप टॉयलेट सीट को क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 10–15 बूंद टी ट्री ऑयल डालें और टॉयलेट सीट पर स्प्रे करें। 15-20 मिनट बाद इसकी सीट की सफाई करें। यह एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल