1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कपल्स क्यों एक-दूसरे पर कर रहे Bird Test, क्यों यंगस्टर्स के बीच बढ़ रहा है इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड का क्रेज

कपल्स क्यों एक-दूसरे पर कर रहे Bird Test, क्यों यंगस्टर्स के बीच बढ़ रहा है इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड का क्रेज

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 07, 2025 11:33 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 11:33 am IST

Relatioship Tips: सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप के नए नए टर्म अक्सर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक नया ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है जिसे बर्ड टेस्ट का नाम दिया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं रिलेशनशिप में क्यों किया जा रहा बर्ड टेस्ट और यंगस्टर्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज।

bird theory or bird test in relationship- India TV Hindi
bird theory or bird test in relationship Image Source : FREEPIK

Relatioship Tips: आज के ज़माने में डेटिंग करना नौकरी ढूंढ़ने से भी ज़्यादा मुश्किल है। रिलेशनशिप के तमाम तरह के ट्रेंड जैसे 'बेंचिंग', 'घोस्टिंग', 'ब्रेड क्रम्बिंग' के बाद अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। इस क्रेज यंगस्टर्स के बीच काफी तेजी से बढ़ता भी जा रहा है। रिलेशनशिप का जो नया ट्रेंड चर्चा का विषय बन गया है उसका नाम ‘बर्ड टेस्ट’ है। यह टेस्ट यह बताता है कि आखिर आपका पार्टनर आपके लिए कितना सीरियस है और आप उसके लिए कितने मायने रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बर्ड टेस्ट करना चाहते तो जान लें इसे करने का तरीका।

पार्टनर पर कैसे करें बर्ड टेस्ट

यह रिलेशनशिप टेस्ट काफी आसान है। इसमें आप अपने पार्टनर से कहते हैं, ‘देखो कितना सुंदर पक्षी है।’ इसे बोलने के बाद आप को अपने पार्टनर के रिएकशन का इंतजार करना है। अगर आपका पार्टनर इस बात पर ध्यान देता है और पॉजिटिव रिएक्ट करता है आपकी छोटी-छोटी बातों को भी महत्व देता है और आपके साथ इमोशनली कनेक्टेड है। लेकिन अगर वह इग्नोर कर देता है, या ध्यान नहीं देता, तो यह संकेत हो सकता है कि वह आपके साथ कम जुड़ा हुआ या डिसकनेक्टेड महसूस कर रहा है।

कब करें बर्ड टेस्ट

बर्ड टेस्ट जितना आसान लग रहा है उतना है नहीं। ये टेस्ट तब करना है जब आपका पार्टनर किसी काम में बिजी हो। जिससे आपको रिलेशनशिप की सीरियसनेस का पता चल सके। अगर आपका पार्टनर बात पर ध्यान दे तो यह आपकी महत्वता को दर्शाता है। लेकिन अगर वो सिर्फ ‘हां…हूं’ में ही जवाब दे रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कहां से आया ये आइडिया?

यह टेस्ट असल में John Gottman, जो एक प्रसिद्ध रिलेशनशिप रिसर्चर हैं, उनके "Bids for connection" वाले कॉन्सेप्ट पर आधारित है। उन्होंने पाया कि सफल रिश्तों में पार्टनर एक-दूसरे की “छोटी-छोटी bids” (जैसे – बात करना, कुछ दिखाना, मज़ेदार चीज़ शेयर करना) पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल