How to Stop Soap From Melting: नहाने, हाथ धोने, कपड़े धोने के लिए हम सभी लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपने देखा होगा कि पैकेट से निकालने के बाद पानी के कारण साबुन जल्दी गलने लगते हैं। सोप केस में रखने के बावजूद भी ये गलते हैं। कई बार तो 2 ही दिन में साबुन खत्म हो जाते हैं। इसकी वजह से घर की औरतों को समझ नहीं आता कि कैसे इन्हें लंबे समय तक चलाया जाए। सोप केस में साबुन को सेफ रखने के लिए अक्सर महिलाएं टिप्स ढूंढती रहती है। लेकिन कुछ भी उनके काम नहीं आ पाता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप साबुनदानी में साबुन को लंबे समय तक सेफ रख सकती हैं। यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करने से साबुन लंबे समय तक चलेगा।
साबुन को गलने से बचाने के उपाय
ड्रेनेज वाला सोप डिश इस्तेमाल करें
हमेशा ऐसा सोप डिश इस्तेमाल करें जिसमें नीचे छेद या जाली हो ताकि इस्तेमाल के बाद साबुन पर लगा पानी आसानी से निकल जाए। इसके अलावा साबुन को पानी में डूबे रहने से बचाएं। ऐसा करने से साबुन लंबे समय तक चलेगा।
सूखी जगह पर रखें
स्नान करने के बाद साबुन को शावर या नल से दूर, सूखी जगह पर रखें। इसके साथ ही बाथरूम में हवा का अच्छा वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। कई बार वेंटिलेशन न होने की वजह से नमी के कारण भी साबुन गलने लगते हैं।
साबुन को टुकड़ों में काट लें
अगर आपका साबुन बहुत बड़ा है, तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बार में एक ही टुकड़ा इस्तेमाल करें। इससे बाकी साबुन सूखा और बचा रहेगा।
साबुन को हवा लगने दें
इस्तेमाल के बाद साबुन को किसी ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो, जिससे वह जल्दी सूख जाए।
दो साबुन का रोटेशन
दो साबुन रखें और उन्हें बारी-बारी से इस्तेमाल करें। जब एक साबुन सूख रहा हो, तब दूसरे का उपयोग करें। इससे दोनों को पूरी तरह सूखने का समय मिल जाएगा।
स्क्रबर या लूफा पर न रखें
साबुन को सीधे गीले स्क्रबर या लूफा पर न छोड़ें, क्योंकि वे नमी को बनाए रखते हैं।
Latest Lifestyle News