1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फीकी लगने लगेगी अदरक वाली Chai, अगर इन चीजों को डालकर बना ली कड़क-मसालेदार चाय

फीकी लगने लगेगी अदरक वाली Chai, अगर इन चीजों को डालकर बना ली कड़क-मसालेदार चाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 28, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 09:56 pm IST

Recipe of kadak masaledar chai: सर्दियों में अक्सर लोग कड़क और मसालेदार चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी टी लवर हैं, तो आपको चाय की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कड़क मसालेदार चाय- India TV Hindi
कड़क मसालेदार चाय Image Source : UNSPLASH

सर्दियों के मौसम में चाय पीने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको चाय की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो टेस्ट में तो लाजवाब होगी ही बल्कि आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डालेगी। इस चाय को बनाने के लिए आपको न तो अदरक की जरूरत पड़ेगी और न ही इलायची की। क्या आपने कभी मुलेठी की चाय पी है? अगर नहीं, तो इस बार सर्दियों के मौसम में आपको पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी की चाय का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए।

चाय बनाने के लिए सामग्री- मुलेठी की चाय बनाने के लिए आपको 2 छोटी चम्‍मच चाय पत्ती, 2 कप पानी, एक छोटी चम्‍मच चीनी, एक कप दूध और मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा चाहिए होगा। अगर आप मुलेठी की चाय बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालिए। अब इस पानी में मुलेठी के एक टुकड़े को एड कर इस पानी को बॉइल कर लीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर- जब मुलेठी वाला पानी थोड़ा सा उबल जाए, तब आपको इसमें चाय पत्ती और चीनी भी एड कर लेनी है। अब आपको इस पानी को लगभग 2 मिनट तक खौलाना है। अब आप इस चाय को छानकर पी सकते हैं। अगर आपको दूध वाली चाय पीना पसंद है, तो इस पानी में दूध भी एड किया जा सकता है। दूध के बाद पैन में लॉन्‍ग, इलायची और काली मिर्च पाउडर डालिए और एक बार बॉइल करने के बाद चाय को छान लीजिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुलेठी की तासीर गर्म होती है और यही वजह है कि सर्दियों में इस औषधि का सेवन करने से सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम से लेकर गले की खराश तक, इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी की चाय का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर मुलेठी वाली चाय आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल