1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Amla Candy Recipe: घर पर आंवला कैंडी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Amla Candy Recipe: घर पर आंवला कैंडी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 29, 2025 07:01 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 07:01 am IST

Amla Candy Recipe: आंवला सेहत का खजाना माना जाता है। इसका सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। अगर आप चटनी और मुरब्बा खाकर उब चुके हैं तो आंवला कैंडी ट्राय कर सकते हैं।

How to make amla candy at home - India TV Hindi
How to make amla candy at home Image Source : SUMI'S COOKING CORNER/YOUTUBE

Amla Candy Recipe: सर्दियों में बाजार में ताजा आंवला खूब बिकता है। ऐसे में इनके पोषक तत्वों की वजह लोगों ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं। आंवले के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, साथ ही आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है। ऐसे में जब बाजार में हर तरफ आंवला बिकता नजर आता है तो लोग इससे अलग अलग तरह की चीजें बनाते हैं। कोेई आंवला की चटनी बनाता है, तो कोई आंवले का मुरब्बा। आप चाहें तो इसकी कैंडी भी बना सकते हैं। यहां हम आंवला कैंडी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर फटाफट आंवला कैंडी बना सकते हैं।

कैंडी बनाने के लिए सामाग्री

आंवला – 500 ग्राम

चीनी – 300 ग्राम

पानी – 1 कप

नमक – ½ छोटा चम्मच

काला नमक – 1 छोटा चम्मच

अजवाइन (सौंठ) – ½ छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच

नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच

हल्दी – ½ छोटा चम्मच

चीनी का शक्कर सीरप

बनाने की विधि

स्टेप 1

आंवला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह धो लें और फिर इसका बीज निकालकर काट दें। इसके बाद एक बर्तन पानी उबालें और उसके कटे हुए आंवले को डालें। इसे 10 मिनट तक उबलने दें। फिर इसे पानी से निकालें और ठंडा होने दें।

स्टेप 2

अब एक कढ़ाई में एक कप पानी औक चीनी डालकर उबालें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें हींग, अजवाइन, काली मिर्च, हल्दी, और नमक डालें। इसे 5-10 मिनट तक उबलने दें ताकि चाशनी गाढ़ा हो जाए। चाशनी जब ठंडा हो जाए तो उसमें नींबू का रस डालें।

स्टेप 3

अब इसमें उबले हुए आंवले को डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अब आंवले को सूखने के लिए किसी ट्रे या प्लेट में रखें। धूप में 1-2 दिन इसे सुखाएं।

स्टेप 4

जब ये पूरी तरह सूख जाए तो इसका स्वाद उठाएं। आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल