अगर आप उन लोगों में हैं जो कि सुबह देर से उठते हैं तो, आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि सुबह देर से उठने से आप सूर्य की रोशनी से मिलने वाले उन लाभों से बचे रह जाते हैं, जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करती है। जी हां, अगर आप सुबह कि धूप लेते (sunlight benefits of health) हैं तो आपको डिप्रेशन और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां कम परेशान करेंगी। साथ ही ये आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमेंद होगा। तो, आइए जानते हैं सुबह धूप लेने का सही समय।
धूप लेने का सही समय-Which time is best for sunlight
धूप सेंकने का सबसे सही समय है सुबह के 8 बजे (8 am sunlight is good for health) या इससे पहले वाली धूप। दरअसल, सुबह के 8 बजे वाली धूप शररी के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही इस समय वातावरण में प्रदूषण कम होता है, जिससे धूप की रोशनी और सेहतमंद होती है। तो, आपको सुबह 8 बजे की या इससे पहले वाली धूप में 25 से 30 मिनट बैठना चाहिए, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
सेहत के लिए धूप सेंकने के फायदे -Sunlight benefits in hindi
1. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
सूरज की रोशनी में मौजूद यूवी रेज नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाने में मदद करता है जो वैसोडिलेटर है। यानी कि ये आपके ब्लड सर्कुलेश में सुधार करता है, ऑक्सीजन में सुधार करता है, प्लस रेट को कम करता है और ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद करता है।
2. शरीर को हेल्दी रखता है
सूरज की रोशनी से निकलने वाला लाल स्पेक्ट्रम हमारे माइटोकॉन्ड्रिया को हेल्दी रखता है और हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
3. मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद
हर दिन कुछ धूप में बैठने से आप खुशी महसूस कर सकते हैं। दरअसल, ये न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन, मेलाटोनिन और डोपामाइन भी बनाते हैं जो चिंता, अवसाद आदि को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
4. नींद अच्छी आती है
धूप आपकी नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह हमारे सर्कडियन लय को ठीक करता है और हमारा शरीर उजाले से मेलाटोनिन बनाता है जो कि नींद को बेहतर बनाने में मददगार है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)
Latest Lifestyle News