Walking in High Cholesterol: आज कल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है डाइट और एक्सरसाइज की कमी। दरअसल, डाइट में अनहेल्दी फैट का सेवन और ट्राइग्लिसराइड वाले फूड्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह बन सकते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज करना आपको इस समस्या से बचने में मदद कर सकता है। लेकिन, आज हम बात सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉक की करेंगे कि कैसे, ये आपके लिए इस समस्या में काम कर सकता है और इसे करने के फायदे क्या हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉकिंग-Is walking good for high cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉकिंग करने के कई फायदे हैं। दरअसल, जब आप वॉक करते हैं तो इसका असर शरीर की हर मांसपेशियों पर पड़ता है। इससे मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और लगातार वॉक करना शरीर के फैट और ट्राइग्लिसराइड को पिघलाने में मदद करता है। होता ये है कि जब आप एक तेज गति से वॉक करते हैं तो शरीर से पसीना निकलता है। इससे मांसपेशियों में जमा फैट और ट्राइग्लिसराइड में कमी आती है और लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करना इस समस्या को कमी ला सकता है।
Image Source : freepikWalking in High Cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉक करने का सही तरीका-How to walk in high cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉक करने का सही तरीका ये है कि आपको खाने के बाद वॉक करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने लिए एक स्पीड तय कर लें कि इतने घंटे में आप इतनी दूरी तक वॉक कर जाएंगे। लगभग हर दिन 45 मिनट तक वॉक करें और ऐसे वॉक करें कि शरीर से पसीना निकलने लगे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में वॉकिंग के फायदे-Walking benefits for cholesterol
वॉक करना गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। प्रति सप्ताह तीन बार तेज 30 मिनट की सैर आपके गुड कोलेस्ट्रॉल में तेजी ला सकता है। इसकी खास बात ये है कि ये मोटापा कंट्रोल करने के साथ शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ा देता है। इससे आप जो भी खाते हैं वो तुरंत पच जाता है और इसका वेस्ट भी आपके मांसपेशियों में जमा नहीं होता जिससे की फैट या कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल में रहती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News