1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश में गुलाब का पौधा हो रहा है खराब? एक्सपर्ट ने बताए हरा-भरा रखने के आसान उपाय

बारिश में गुलाब का पौधा हो रहा है खराब? एक्सपर्ट ने बताए हरा-भरा रखने के आसान उपाय

गुलाब का पौधा मानसून में ज्यादा प्रभावित होता है। इस मौसम में इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसे हरा भरा बनाने के लिए क्या करें?

बारिश में गुलाब के पौधे की देखभाल- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH बारिश में गुलाब के पौधे की देखभाल

बरसात के मौसम में पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते हैं लेकिन कई बार यह उनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। दरअसल, बारिश के दौरान मिट्टी में ज्यादा नमी, जलभराव, फंगस और कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है जिससे जड़ें सड़ सकती हैं और पौधे खराब हो सकते हैं। खासकर, इस मौसम में गुलाब के पौधे बहुत तेजी से खराब होते हैं। उसके तने कमजोर हो सकते हैं और फूलों का आना भी कम हो जाता है। ऐसे में यू ट्यूब पर loveforgardening85 पेज से गार्डनिंग एक्सपर्ट ने गुलाब के पौधे को तेजी से बढ़ाने और उसे हमेशा हरा-भरा रखने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताए हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में भी आपके गुलाब के पौधे को फूलों से लदे रहे और हरे भरे रहें तो इस गार्डनिंग टिप्स को ज़रूर आज़माए।

बारिश में गुलाब के पौधे को खराब होने से बचाने के लिए ये टिप्स आज़माए

  • नीम खली डालें: सबसे पहले गुलाब के पौधे में एक चम्मच नीम खली डालें। नीम खली डालने से मिट्टी के कीड़े, फंगस और दीमक दूर रहते हैं। यह पौधे को प्राकृतिक नाइट्रोजन और आवश्यक पोषण देती है। नीम खली डालने से पहले इस बता का ध्याना रखें कि मिटटी की अच्छी तरह से सफाई कर लें। 

  • एक चम्मच पोटाश: नीम खली के बाद गुलाब के पौधे में एक चम्मच पोटाश डालें। गुलाब के पौधे पर पोटाश डालने से पौधे पर बड़े फूल आते हैं। इन फ़र्टिलाइज़र को मिट्टी में डालने से पहले इस बता का ध्यान रखें कि उसमें पहले से ही नमी हो। 

  • चौक और वर्मीकम्पोस्ट खाद डालें: इन दोनों फ़र्टिलाइज़र को मिटटी में डालने के बाद चौक को मिटटी में दबाएं। इसके बाद दो से तीन मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट खाद मिट्टी के ऊपर डालें। अगर आपके पास गोबर की खाद है तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सभी खाद को अच्छी तरह से मिक्स करें।

  • सी वीड वॉटर: अब आप आधा लीटर पानी में चार से पांच बूंदे सीवीड की डालें और अच्छी तरह से मिस्क करें। अब इस पानी को पौधे में डालें। लेकिन यह पानी तभी दें जब मिट्टी एकदम सुखी हो।

Latest Lifestyle News