1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा, नोट कर लें ये असरदार टिप्स

छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा, नोट कर लें ये असरदार टिप्स

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 27, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 09:58 am IST

अगर आपके घर की तुलसी का पौधा छोटा है और उसकी ग्रोथ रुक गई है, तो कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर उसे तेजी से घना और हरा-भरा बनाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा घना कैसे करें- India TV Hindi
तुलसी का पौधा घना कैसे करें Image Source : UNSPLASH

तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर में लगाया जाता है। हिंदू धर्म में तो तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए लोग इसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन कई बार देखरेख के बाद भी तुसली का पौधा न बढ़ता है और न हरा भरा दिखता है। अगर आपका तुलसी का पौधा भी जल्दी सुखकर झड़ने लगता है तो यह लेख आपके लिए है। इंस्टाग्राम पर loveforgardening85 पेज से गार्डनिंग एक्सपर्ट ने तुलसी के पौधे को दोगुना तेजी से बढ़ाने और उसे हमेशा हरा-भरा रखने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताए हैं।

तुलसी के पौधे को बढ़ाने के लिए आज़माए ये टिप्स

  • बीज बोएं: मार्केट से तुलसी का बीज खरीदकर लाएं और उसे मिट्टी में डाल दें। बीज को हल्की गीली मिट्टी में बोएं, उस पर हल्की मिट्टी की परत डालें और नियमित रूप से हल्का पानी दें। कुछ दिनों में बीज अंकुरित होकर बाहर आ जाएगा। यह मौसम बरसात का है तो मिटटी में वैसे भी नमी होती है इसलिए अगर आप पानी बहुत ज़्यादा नहीं डालेंगे तब भी चलेगा। लेकिन इस बता का ध्यान रखें की पौधे को तेज बारिश से बचाएं।​

  • पिंचिंग है ज़रूरी: पिंचिंग का मतलब है छटाई करना। जब तुलसी के पौधे से नई पत्तियां आने लगे तब उसे ऊपर से हल्का सा तोड़ दे। इसको 'पिंचिंग' कहते हैं। पिंचिंग करने से नीचे से कई नई शाखाएं तेजी से फूटती हैं। इस प्रक्रिया से एक हफ्ते से दस दिन के अंदर तुलसी की कई शाखाएं आ जाएंगी और पत्ते भी हरे भरे होंगे। 

  • पके हुए सीड्स को हटाएं: तुलसी के पौधे में सीड्स आ जाएं और वे जब पकने लगे तब उन्हें तोड़कर हटा दें। उन बीजों को आप गमले में ही डाल दें। ऐसा करने से आपका गमला कई तुलसी की पत्तियों से फिर से भर जाएगा।

  • फर्टिलाइजर दें: तुलसी का पौधा अच्छी तरह से बढ़े इसलिए उसे फर्टिलाइज़र देना ज़रूरी है.सबसे पहले उसकी मट्टी को अच्छे से साफ़ कर लें। उसके बाद एक छोटा चम्मच उस्मने एप्सम साल्ट डालें। आधा चम्मच नीम की खली भी डालें। यह बरसात के मौसम में बहुत ज़रूरी होती है।  यह मिट्टी को फंगस, हानिकारक कीड़ों और सड़न से बचाती है। उसके बाद आप आधा चम्मच इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती डालें। फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल आपको बारिश के बाद ही करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल