बारिश में पेड़ पौधे तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस मौसम में आप सीजनल पौधे और सर्दियों में फूल देने वाले पौधे लगा सकते हैं। आइये जानते हैं मानसून की बारिश में कौन से पौधे लगाने चाहिए?
Published : Jul 16, 2026 12:26 pm IST, Updated : Jul 16, 2026 12:26 pm IST
1/5Image Source : India Tv
बारिश के दिनों में आप गुड़हल का पौधा गमले में लगा सकते हैं। वैसे गुड़हल पूरे साल फूल देने वाला पौधा है। ये एक बारहमासी पौधा है जो बारिश के दिनों में अच्छा ग्रो करता है। गुड़हल अलग-अलग रंगों में आता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी रंग का गुड़हल लगा सकते हैं। आप कटिंग से भी गुड़हल लगा सकते हैं। बारिश में गुड़हल जमकर फूल देता है।
2/5Image Source : India Tv
सदाबहार पौधे में मोगरा भी शामिल है। बारिश के दिनों में मोगरा अच्छे फूल देता है। इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी। आप कटिंग से भी मोगरा लगा सकते हैं। इस पौधे को बालकनी में किसी गमले में लगा दें। दिन में 4-5 घंटे की धूप मिलने पर पौधे का अच्छा विकास होता है। मोगरे के सफेद रंग बहुत खूबसूरत लगते हैं।
3/5Image Source : India Tv
रात रानी के फूल भी बहुत खुशबूदार होते हैं। छोटे-छोटे फूलों से आपका बगीचा महकने लगेगा। बरसात के मौसम में इस पौधे की रोपाई की जा सकती है। नमी के कारण इसकी जड़ें तेजी से बढ़ती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है। हल्की धूप वाली जगह पर आप इस पौधे को लगा सकते हैं।
4/5Image Source : India Tv
सदाबहार वैसे तो किसी भी मौसम में हो जाता है, लेकिन बारिश के दिनों में ये पौधा जमकर फूल देता है और पूरी सर्दियां इस पर फूल आते रहते हैं। आप किसी गमले में सदाबहार का पौधा लगा सकते हैं। ये आसानी से गमले में उगने वाला पौधा है जो हल्की धूप में खूब सारे फूलों से भर जाता है।
5/5Image Source : India Tv
फूलों के शौकीन हैं तो इस मौसम में गुलाब का पौधा भी लगा सकते हैं। गुलाब के फूल दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं। बरसात के मौसम में इसकी नई कलम या पौधा आसानी से तैयार की जा सकती है। गुलाब के पौधे को रोजाना 4 से 6 घंटे धूप में विकसित किया जा सकता है। जैविक खाद डालने से पौधा कुछ महीने में ही खूब बड़ा हो जाता है।