A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर एक भी मच्छर नहीं आएगा नजर, बस लगा लीजिए ये पौधा, भाग जाएगी मच्छरों की पूरी फौज

एक भी मच्छर नहीं आएगा नजर, बस लगा लीजिए ये पौधा, भाग जाएगी मच्छरों की पूरी फौज

Plant To Get Rid Of Mosquitoes: बदलते मौसम में अक्सर मच्छरों की फौज घर पर हमला बोल देती है। आइए मच्छरों को दूर भगाने के एक बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

मच्छरों को कैसे भगाएं?- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH/RAIN COUNTRY/YT मच्छरों को कैसे भगाएं?

जब भी लोग बाहर के काम से थककर घर आते हैं तो घर पर चैन की नींद सोना चाहते हैं। लेकिन अगर घर में घुसे मच्छरों ने आतंक ढाया हो तो सुकून की नींद तो मिल नहीं पाती और साथ ही सेहत से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप भी नेचुरली मच्छरों की फौज को अपने घर से दूर भगाना चाहते हैं, तो आज आपको भी इस कमाल के तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। 

लगाएं रोजमेरी का पौधा

क्या आप जानते हैं कि रोजमेरी के पौधे की मदद से आप मच्छरों को नेचुरली दूर भगा सकते हैं? रोजमेरी के पौधे को मच्छर भगाने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मच्छरों को रोजमेरी के पौधे की खुशबू से नफरत होती है। यही वजह है कि अगर आप अपने घर पर रोजमेरी का पौधा लगाएंगे, तो मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे। मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप भी इस नेचुरल उपाय की मदद ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात

रोजमेरी के पौधे की खूबसूरती कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होती है। इस पौधे की खुशबू भले ही मच्छरों को खराब लगती हो लेकिन इंसानों को काफी अच्छी लगती है। आप घर में या फिर बालकनी में या फिर ऑफिस में भी रोजमेरी के पौधे को लगा सकते हैं। गमले में आसानी से इस पौधे को उगाया जा सकता है और मच्छरों की फौज बिना किसी मेहनत के खुद-ब-खुद भाग जाएगी।

पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं

अब न तो आपको मच्छर मारने वाली मशीन पर पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको केमिकल्स युक्त दवाइयों को छिड़कना पड़ेगा। रोजमेरी प्लांट की सबसे अच्छी बात यही है कि इसे लगाने से न केवल मच्छरों का आतंक खत्म हो जाएगा बल्कि आपके घर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News