1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अब आसानी से डाल सकते हैं सुई में धागा, ऐसे इस्तेमाल करें दवाई का खाली पत्ता

अब आसानी से डाल सकते हैं सुई में धागा, ऐसे इस्तेमाल करें दवाई का खाली पत्ता

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 26, 2025 06:06 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 06:06 pm IST

How to thread a needle: क्या आपको भी सुई में धागा डालना काफी ज्यादा मुश्किल लगता है? अगर हां, तो आप इस बेहद आसान हैक को ट्राई करके देख सकते हैं।

सुई में धागा डालने का तरीका- India TV Hindi
सुई में धागा डालने का तरीका Image Source : FREEPIK

सिलाई करने के लिए सबसे पहला काम होता है सुई में धागा डालना। जो लोग ज्यादा सिलाई का काम नहीं करते, उन्हें सुई में धागा डालने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। अगर आप भी झटपट सुई में धागा नहीं डाल पाते हैं, तो आपको इस हैक को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस ट्रिक को आजमाने के लिए आपको बस एक खाली दवाई के पत्ते की जरूरत पड़ेगी और आपका काम बन जाएगा।

कारगर साबित होगा ये तरीका

दवाई का कोई भी खाली पत्ता ले लीजिए जो हल्का और पतला हो। आपको इस स्ट्रिप के किनारे को लंबाई में पतली स्लाइस में काट लेना है। अब आपको आगे की तरफ थोड़ा कट लगाकर एक खांचा तैयार कर लेना है। खांचे को बनाते समय सावधानी बरतें जिससे धागे को आसानी से इसमें अटकाया जा सके। आपको इस खांचे वाली स्ट्रिप को सुई में डालना है। ज्यादा क्लैरिटी के लिए आप इस वीडियो को 8 मिनट के बाद से प्ले करके देख सकते हैं।

फॉलो करें ये प्रोसीजर

धागे के लिए रास्ता तैयार हो चुका है। आपको धागे के सिरे को स्ट्रिप में फंसाना है। धागे को खांचे में फंसाकर धीरे-धीरे इसे खींच लीजिए। इस तरीके से सुई में आसानी से धागा चले जाता है। जब धागा सुई के छेद में चले जाए, तब आप स्ट्रिप को धीरे से हटा दीजिए। यकीन मानिए ये ट्रिक आपके सुई में धागे डालने के काम को काफी ज्यादा आसान बना सकती है।

गौर करने वाली बात

कभी-कभी छोटे छोटे हैक्स आपके काम को इतना ज्यादा आसान बना देते हैं कि आप सोच भी नहीं पाते। अब आपको अगली बार जब भी कभी सुई में धागा डालना हो, तो आपको इस हैक को जरूर ट्राई करना चाहिए। यकीन मानिए कुछ ही मिनटों के अंदर आपका काम बन जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल