Mother's Day 2022: 8 मई 2022 को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ये एक ऐसा दिन है जिसे हर कोई अपनी मां को समर्पित करता है और उन्हें तोहफे देता है और उन्हें शुक्रिया कहता है। यूं तो हर मां खास होती है... लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां से मिलवाने वाले हैं जिनकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। फूड डिलीवरी ऐप Zomato की में काम करने वाली इस मां का नाम उमा है। उमा बिना किसी कैंसिलेशन या देर से डिलीवरी की शिकायत के अपनी बेहतरीन कार्य के लिए लाखों लोगों की दिल जीत रही हैं, उनके द्नारा किया जा रहे काम के लिए उन्हें डायमंड स्टार से सम्मानित किया गया है।
उमा की कहानी 11 सितंबर 2020 को ट्विटर पर सुकृति चक्रवर्ती ने शेयर की थी। उनके ट्वीट के मुताबिक, उमा ने 10 साल पहले अपने पति को खो दिया था। तब से वह अपने परिवार और बेटे की देखभाल कर रही हैं। सिंगल मदर उमा अपनी मोटरसाइकिल पर खाना पहुंचाने के लिए रोजाना करीब 300 किमी का सफर तय करती हैं।
सुकृति चक्रवर्ती ट्वीट करते हुए लिखा- 'एक वास्तविक जीवन के नायक को शेयर करने के लिए सम्मानित और गर्वित! उमा को उत्कृष्टता के लिए डायमंड स्टार से सम्मानित किया गया है, क्योंकि उनके पास कोई रद्दीकरण नहीं है, कोई विलंबित प्रसव नहीं है। वह अपनी बाइक से रोजाना 250-300 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। 10 साल पहले अपने पति को खो दिया, लेकिन अपने बेटे की देखभाल अकेले ही गर्व से करती है।'
सुकृति के इस ट्वीट पर लोग उमा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही असली सशक्तिकरण है। वह बधाई की पात्र हैं क्योंकि वह कमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह कुछ फिल्मी नहीं बल्कि रोल मॉडल होंगी।' इसके अलावा भी कई लोगों ने महिला की तारीफ की।
उसके बाद इस सुकृति के इस ट्वीट पर जोमैटो का ध्यान गया जिसके जोमैटो ने इस कहानी को ट्विटर पर शेयर की और लिखा - 'एक और चीज है जो उसने किसी भी पुरस्कार से पहले जीती है - हमारे दिल। उमा, जो आप हर दिन करती हैं, उसके लिए धन्यवाद।'
बता दें कि गुरुग्राम स्थित जोमैटो भारत की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है, जिसमें 5,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। आए दिन जोमैटो अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।
Latest Lifestyle News