Fruits to avoid empty stomach: फल खाने के फायदे कई हैं लेकिन, जब आप गलत समय पर इन्हें खाते हैं तो ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं। खास कर कि जब आप इन्हें खाली पेट खाएं। दरअसल, खाली पेट कुछ फलों का सेवन आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकते हैं। क्योंकि ये कुछ खास तत्वों को एक्टिवेट करते हैं जिससे पेट का पीएच सेमत कई चीजें बिगड़ सकती हैं। तो, जानते हैं इन फलों के बारे में।
कौन से फल खाली पेट नहीं खाने चाहिए-Fruits to avoid empty stomach in hindi
1. केला
खाली पेट केला खाना आपके पाचम क्रिया को बांध सकता है और पेट में पोटेशियम की मात्रा बढ़ा सकता है। इसकी वजह से सुबह से आपके पेट में ब्लोटिंग हो सकती है और आप दिन भर परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा इससे आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
2. संतरा और मौसमी
संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फलों का सेवन आपको बीमार कर सकता है। इन दोनों फलों को खाने से आपका पाचन क्रिया बिगड़ सकता है। इसके अलावा ये एसिडिक पीएच को बढ़ाते हैं और सुबह से एसिडिटी और गैस का कारण बन सकते हैं।
Image Source : freepikfruits_at_empty_stomach
3. कीवी
कीवी का सेवन, आपके पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि खाली पेट लेना नुकासनदेह हो सकता है। इसका सेवन सीने में जलन, खट्टी डकार और एसिडिटी बढ़ा सकता है। को, डायबिटीज के मरीजों में ये शुगर स्पाइक का कारण बन सकता है।
4. अनानास
अनानास को खाली पेट खाना सही नहीं है क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी के साथ फाइबर भी होता है जो कि एक साथ मिलकर मेटाबोलिज्म को स्लो कर देते हैं। इससे, दिन भर खाना सही नहीं पचता। इसलिए खाली, पेट इन फलों के सेवन से बचें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News