1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्याज का तेल नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, खुद Jawed Habib ने बताया 8 हफ्तों में हो जाएगा बालों का कायाकल्प

प्याज का तेल नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, खुद Jawed Habib ने बताया 8 हफ्तों में हो जाएगा बालों का कायाकल्प

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 01, 2023 08:09 am IST,  Updated : May 01, 2023 08:09 am IST

बालों के लिए प्याज के फायदे: प्याज आपके बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसा हम नहीं, फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Hair stylist Jawed Habib) से जानते हैं।

onion_for_hair- India TV Hindi
onion_for_hair Image Source : FREEPIK

बालों के लिए प्याज के फायदे: प्याज, बालों की कई समस्याओं के लिए कारगर है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण है जो कि बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा भी प्याज के कई फायदे हैं लेकिन इसके लिए आपको इस्तेमाल का सही तरीका (how to use onion for hair) पता होना चाहिए। तो, फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Hair stylist Jawed Habib) ने अपने इंस्टा पोस्ट में इस बात को शेयर किया है, क्यों और कैसे, जानते हैं।

प्याज का रस बालों में कैसे लगाएं-How to use onion for hair 

बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि प्याज का रस निकाल लें और इसे सीधे अपने बालों में लगाएं। आपको प्याज का तेल बालों में नहीं लगाना है। बस इसका रस निकाल कर बालों में लगाना है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज सत्तू में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, जिद्दी से जिद्दी फैट को कर देगा फ्लश ऑउट

प्याज का रस कितने दिन लगाना चाहिए

जावेद हबीब का कहना है कि ये काम आपको बस 8 हफ्तों तक करना है। आपको लगातार 8 हफ्तों तक प्याज का ताजा रस बालों में लगाना है और आप खुद ही इसका फर्क देखेंगे।

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे-Onion for hair growth benefits

1. बाल लंबे होते हैं

बालों के लिए प्याज के कई फायदे हैं। पहले तो ये आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और फिर इसका सफ्लर पोर्स को खोलता है। इससे बालों को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और आपके बाल लंबे होते हैं। इसके अलावा ये बालों की जड़ों में हाईड्रोजन पेरॉक्साइड को कम करता है जिससे बाल सफेद नहीं होता।

महंगे फेशियल से नहीं बल्कि इन 3 चीजों से सनबर्न और टैनिंग की समस्या को कहें बाय-बाय, बस आपको करना होगा ये काम

 2. बालों का झड़ना और डैंड्रफ कम करता है

बालों का झड़ना और डैंड्रफ को कम करने में प्याज का रस कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि डैंड्रफ के बैक्टीरिया को मारकर स्कैल्प क्लीनजिंग में मददगार है। दूसरा ये बालों को कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट देता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल