1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हाई यूरिक एसिड वालों को जरूर खाना चाहिए ये साग, जानें रेसिपी और अन्य फायदे

हाई यूरिक एसिड वालों को जरूर खाना चाहिए ये साग, जानें रेसिपी और अन्य फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 01, 2023 11:00 am IST,  Updated : May 01, 2023 11:00 am IST

पटुआ साग के फायदे: पटुआ साग या पट्टशाक (jute leaves benefits) कई जगहों पर कई नामों से जाना जाता है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।

patua_saag_benefits- India TV Hindi
patua_saag_benefits Image Source : FREEPIK

पटुआ साग के फायदे: पट्टशाक या पटुआ साग कई जगहों पर बड़ी जूट (jute leaves benefits) के नाम से जानी जाती है। भारत में बिहार, बंगाल और पहाड़ी इलाकों में इसे खूब खाया जाता है। इसे गर्मियों का खास साग (pat shak benefits) माना जाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसके फायदे को जानें इससे पहले जान लेते हैं इसकी रेसिपी।

पटुआ साग की रेसिपी-Patua saag recipe

पटुआ साग बनाने के लिए पहले बाजार से ये साग खरीद लें जो कि गर्मियों के दिनों में आपको आराम से मिल जाएगी। फिर इस साग को धो कर रख लें। अब 2 कच्ची अमिया लें। अब साग और कच्ची अमिया को उबाल लें या कुकर में इन्हें सीटी लगा लें। अब पानी से छान कर इन दोनों को पीस लें। अब कढ़ाई में सरसों तेल गर्म कर लें। इसमें सरसों के बीज, बारीक कटी लहसुन, प्याज और मिर्च डालें। अब ये साग इसमें डाल दें और ऊपर से कुकर से निकले पानी को भी इसमें थोड़ा सा डाल लें। सबको पकाएं। 1 चम्मच दही मिलाएं। सबको मिलाएं और अब इसका सेवन करें।

पटुआ साग के फायदे-Patua saag benefits

1. यूरिक एसिड में फायदेमंद

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए पटुआ साग खाने के कई फायदे हैं। दरअसल, ये साग आपके प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज होता है और प्यूरिन पचाने में मदद करता है। जिससे शरीर में यूरिक एसिड जमा नहीं होता और ये समस्या नहीं होती। 

nose_bleeds
Image Source : FREEPIKnose_bleeds

प्याज का तेल नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, खुद Jawed Habib ने बताया 8 हफ्तों में हो जाएगा बालों का कायाकल्प

2. नाक से खून आने पर

नाक से खून आना गर्मियों में बहुत से लोगों की समस्या बनती है। ऐसे में ये ठंडा साग जो कि आयरन से भी भरपूर है और इस समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मियों की कई समस्याओं से बचाता है। 

बवासीर के मरीजों में कब्ज की समस्या को दूर करता है सूरन, जानें इसकी सब्जी खाने के फायदे

3. पेट की कई समस्याओं का इलाज

पेट की कई समस्याओं का इलाज पटुआ साग है। दरअसल, ये साग पेट को ठंडा करता है और आंतों के काम काज को तेज करता है। इसके अलावा ये शरीर में डाइजेस्टिव इंजाइम्स को दूर करता है और कई समस्याओं से बचाता है। जैसे दस्त, पेट दर्द और मतली आदि।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल