1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम के नल और हैंडल में लगे ज़ंग और पानी के सफेद दाग मिनटों में होंगे साफ, आज़माए ये ट्रिक्स

बाथरूम के नल और हैंडल में लगे ज़ंग और पानी के सफेद दाग मिनटों में होंगे साफ, आज़माए ये ट्रिक्स

How To Remove Rust From A Faucet: अगर बाथरूम में लगे नल और हैंडल में ज़ंग और पानी के सफेद दाग नहीं निकल रहे हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए इन कुछ बेहतरीन ट्रिक्स को फॉलो करें।

नल और हैंडल में लगे ज़ंग- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH नल और हैंडल में लगे ज़ंग

बाथरूम के नल और हैंडल पर समय के साथ जंग और पानी के सफेद दाग जमना एक आम समस्या है। खासतौर पर हार्ड वॉटर की वजह से नलों पर सफेद परत बन जाती है, जिससे वे गंदे और पुराने दिखने लगते हैं। कई बार लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप नल और हैंडल पर जमी जिद्दी जंग और पानी के दाग को मिनटों में साफ कर सकते हैं।

नल का जंग साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स

  • सिरका और बेकिंग सोडा: नल और हैंडल पर जमी जंग और दाग हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा असरदार हैं। सबसे पहले नल पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें, फिर उसके ऊपर थोड़ा सफेद सिरका डालें। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। इससे जंग और सफेद दाग आसानी से हट जाते हैं।

  • नींबू और नमक: नींबू में मौजूद एसिड जंग और पानी के दाग को हटाने में मदद करता है। इसके लिए नींबू को आधा काट लें और उस पर थोड़ा नमक लगा लें। अब इसे नल और हैंडल पर रगड़ें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे नल में अच्छी चमक आ जाएगी।

  • टूथपेस्ट: टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि धातु की सतह को साफ करने के लिए भी काम आता है। नल या हैंडल पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। फिर पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे जिद्दी दाग हल्के पड़ जाते हैं और नल चमकने लगते हैं।

  • एल्युमिनियम फॉयल: अगर जंग ज्यादा जिद्दी है तो एल्युमिनियम फॉयल को हल्का सा गीला करके नल पर रगड़ें। इससे जंग जल्दी निकलने लगती है और धातु को नुकसान भी नहीं पहुंचता।

Latest Lifestyle News