A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर सफलता की कुंजी साबित हो सकती है स्टीव जॉब्स की ये बातें, आज ही रट लें

सफलता की कुंजी साबित हो सकती है स्टीव जॉब्स की ये बातें, आज ही रट लें

Steve Jobs Quotes: सफलता की राहें इतनी आसान नहीं होती है। कई चुनौतियों का सामने करने के बाद ही लोगों को सफलता मिलती है। लेकिन सफल बनाने में कई बार मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। ऐसे में स्टीव जॉब्स की ये बातें आपके लिए सफलता की कुंजी साबित हो सकती है।

स्टीव जॉब्स कोट्स- India TV Hindi स्टीव जॉब्स कोट्स

स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्यमियों, आविष्कारकों और डिजाइनरों में से एक थे। उन्हें मुख्य रूप से एप्पल के सह-संस्थापक और पूर्व CEO के रूप में जाना जाता है। स्टीव जॉब्स ने 1976 में अपने दोस्त स्टीव वोज्नियाक (Steve Wozniak) के साथ मिलकर अपने माता-पिता के गैरेज से 'एप्पल कंप्यूटर' की शुरुआत की थी। उन्होंने 'एप्पल I' और 'एप्पल II' जैसे कंप्यूटर बनाए, जिन्होंने पर्सनल कंप्यूटर की क्रांति की शुरुआत की। जॉब्स को एक दूरदर्शी (Visionary) माना जाता था क्योंकि उन्होंने ऐसे उत्पाद बनाए जिनकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। 1985 में एप्पल छोड़ने के बाद, उन्होंने NeXT नाम की कंपनी बनाई और Pixar Animation Studios को खरीदा। पिक्सर ने दुनिया की पहली पूरी तरह से कंप्यूटर-एनिमेटेड फिल्म 'टॉय स्टोरी' (Toy Story) बनाई। बाद में जब एप्पल ने NeXT को खरीदा, तो जॉब्स की दोबारा एप्पल में वापसी हुई। उनके विचार लोगों को आज भी काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके अनमोल प्रेरक विचार।

Steve Jobs Motivational Inspirational Quotes

  • कभी-कभी जिंदगी आपको ईंट से सिर पर मारेंगी। लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नही खोना है।
  • हर एक सपना जिसे आप पीछे छोड़ जाते हैं वह आपके भविष्य का एक हिस्सा है जो अब अस्तित्व में नहीं रहेगा।
  • रातों-रात सफलता की कहानियों में लंबा समय लगता है।
  • हमारे पास सबसे कीमती संसाधन समय है।
  • दुनिया को महत्वपूर्ण बनाने के लिये चीजों को बदलने की जरुरत नहीं है।
  • आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये, बेकार की सोच में मत फंसिए, अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाएं।
  • नयी खोज एक लीडर और एक अनुयायी के बीच अंतर करती है

 

Latest Lifestyle News