सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि बदलते मौसम में सर्दी-खांसी जुकाम का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग इस मौसम में अपनी डाइटका बेहद खास ध्यान रखते हैं। इसके अलावा लोग अपनी डाइट में जूस को भी शामिल करते हैं। ज्यादातर लोग मौसमी, अनार, आंवला या फिर चुकंदर का जूस पीते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ABCG Juice ट्राय किया है। इस जूस को पोषण का पावर हाउस माना जाता है। इसका सेवन से लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए ABCG Juice की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें ABCG Juice बनाने का तरीका।
सेब (Apple)
सेब न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है। इसे "जादुई फल" भी कहा जाता है क्योंकि इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर का बेहतरीन संतुलन होता है। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, फैट होता है।
चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर (Beetroot) पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी, पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, फैट पाया जाता है।
गाजर (Carrot)
गाजर 'सुपरफूड' माना जाता है। ये विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है। इसमें विटामिन A (बीटा-कैरोटीन), विटामिन K1, विटामिन B6,पोटेशियम, बायोटिन होता है।
अदरक (Ginger)
अदरक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें औषधीय गुणों का भंडार होता है। इसमें विटामिन, खनिज और कई शक्तिशाली बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं।
स्टेप 1
सबसे पहले एक सेब लें और उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2
इसके बाद एक चुकंदर लें और इसे भी छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 3
अब एक गाजर लें और इसे भी काट लें।
स्टेप 4
इसके बाद अदरक को भी काट लें।
स्टेप 5
अब एक मिक्सर जूसर लें और उसमें इन सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह ग्राइंड करके जूस निकाल लें।
स्टेप 6
इस जूस को एक गिलास में निकालें और फिर इसमें ऊपर से आधा नींबू का रस मिलाएं और पिएं। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में ये जूस बेहद कारगर है।
| ये भी पढ़ें: |
|
हारी हुई बाजी को भी पलटने का हौसला देते हैं गौर गोपल दास की ये बातें, गांठ बांध लें |
|
काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नए जैसा चमकेगा Switch Board |
संपादक की पसंद