1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हारी हुई बाजी को भी पलटने का हौसला देते हैं गौर गोपल दास की ये बातें, गांठ बांध लें

हारी हुई बाजी को भी पलटने का हौसला देते हैं गौर गोपल दास की ये बातें, गांठ बांध लें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 20, 2025 07:00 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 07:00 am IST

Gaur Gopal Das Quotes: गौर गोपाल दास आए दिन अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपका सही मार्गदर्शन करने का काम करेगी। यहां पढ़ें उनके अनमोल प्रेरक कोट्स।

Gaur Gopal Das Quotes- India TV Hindi
Gaur Gopal Das Quotes

Gaur Gopal Das Quotes: गौर गोपाल दास एक प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता (Motivational Speaker) और लेखक हैं। वे अपने सरल अंदाज, हास्य और जीवन से जुड़ी गहरी बातों को आसान तरीके से समझाने के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। गौर गोपाल दास का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (COEP) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। संन्यास लेने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए Hewlett-Packard (HP) जैसी बड़ी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम भी किया था। 1996 में उन्होंने कॉर्पोरेट जगत को छोड़ दिया और ISKCON (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) से जुड़कर एक भिक्षु (Monk) बन गए। वे मुंबई के चौपाटी स्थित श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर से जुड़े हुए हैं। उनकी बातों में आधुनिक जीवन की समस्याओं और प्राचीन भारतीय ज्ञान का एक बेहतरीन मिश्रण होता है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। उनके विचार लोगों को प्रेरित करते हैं। यहां पढ़ें गौर गोपाल दास के प्रेरक अनमोल विचार।

Gaur Gopal Das Motivational Inspirational Quotes in hindi

अपनी समस्याओं का रोना न रोएं उसका समाधान ढूंढें।

किस्मत के भरोसे न रहें। सही दिशा में मेहनत करें।

बेकार की चिंता करने से बचें। उससे कुछ हासिल नहीं होता।

अपने स्वभाव में प्रेम भाव रखें। वो आपको बेहतरीन इंसान बनाता है।

जिम्मेदारियों से भागे नहीं। जिम्मेदारी से भागने वाले ईमानदारी से मेहनत नहीं कर पाते और पीछे रह जाते हैं।

जिंदगी में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से भागे नहीं। उनका सामना करना सीखें।

सही समय का इंतजार न करें। बस अपना फोकस लक्ष्य पर रखें। एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

नकारात्मकता से दूर रहें। निगेटिव लोगों की संगत छोड़ दें। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

लोग क्या कहेंगे? इसे बिल्कुल भी न सोचें। वो हमेशा कुछ न कुछ कहते ही रहेंगे। आप बस वो करें जो करना चाहते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल