बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही अपने साथ बरसाती कीड़े-मकोड़ों का झुंड भी ले आता है। मच्छर, मक्खी, चींटी, छोटे कीड़े और कई बार तो बड़े-बड़े भृंग भी घर में घुसकर जीना मुश्किल कर देते हैं। ये न सिर्फ़ परेशान करते हैं, बल्कि कई बीमारियां भी फैला सकते हैं। अगर आप भी इन अनचाहे मेहमानों से परेशान हैं, तो घबराइए नहीं! यहां हम आपको 5 ऐसे अचूक उपाय बता रहे हैं, जो इन्हें घर में घुसने से पहले ही भागने पर मजबूर कर देंगे।
कीड़ों को घर से भगाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:
-
जालीदार दरवाजे और खिड़कियां: अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों पर मच्छरदानी या जाली लगवाना। ये सुरक्षा कवच का काम करती हैं जो हवा और रोशनी तो अंदर आने देती हैं, लेकिन कीड़े-मकोड़ों को बाहर ही रोक देती हैं। छोटी-छोटी दरारें या छेद हों तो उन्हें भी तुरंत बंद करवा दें।
-
नीम का तेल और कपूर का करें इस्तेमाल: थोड़ा-सा नीम का तेल पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। शाम के समय इसे दरवाजों, खिड़कियों के कोनों, पर्दों और उन जगहों पर स्प्रे करें जहां से कीड़े आते हैं। इसकी तेज़ गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती और वे दूर भाग जाते हैं। कपूर की गोलियों को जलाकर उसकी धूनी देने से भी मच्छर और अन्य छोटे कीट-पतंगे भाग जाते हैं।
-
सफाई और स्वच्छता है सबसे महत्वपूर्ण: कीड़े-मकोड़े गंदगी और नमी वाली जगहों पर पनपते हैं इसलिए अपने घर में साफ़-सफाई और सूखेपन का विशेष ध्यान रखें। खाने-पीने की कोई भी चीज़ खुली न छोड़ें, खासकर मीठी चीज़ें। कचरा पेटी को हमेशा ढंक कर रखें और नियमित रूप से खाली करते रहें। घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें, कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें।. किचन के सिंक और बाथरूम को हमेशा साफ़ और सूखा रखें। फर्श को फिनाइल या किसी कीटनाशक घोल से पोंछते रहें।
-
पौधों का करें सही चुनाव: कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी गंध कीड़े-मकोड़ों को पसंद नहीं आती। इन्हें अपने घर के अंदर या बालकनी में लगाकर आप कीड़ों को दूर रख सकते हैं। तुलसी, मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। लेमनग्रास सिट्रोनेला का एक प्राकृतिक स्रोत है जो मच्छर भगाने वाले उत्पादों में इस्तेमाल होता है।
Latest Lifestyle News