क्या आप उन लोगों में हैं जो सुबह 10 मिनट अपने दांतों की सफाई को नहीं देते तो, ओरल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के लिए तैयार हो जाइए। भले ही आपको ये बात अजीब लग रही हो लेकिन, सफाई की कमी दांतों से जुड़ी समस्याओं को तेजी से बढ़ा सकती है। इसकी वजह से होता ये है कि आपके दांतों पर पीलेपन की एक मोटी परत जम सकती है। दूसरा, आपके दांत सड़न का शिकार हो सकते हैं और दांतों में दर्द जैसी समस्या तेजी से बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में बस एक काम (mouth floss with salt water after brushing teeth) करना आपके दांतों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए, जानते हैं इस बारे में।
ब्रश करने के बाद नमक के पानी से कुल्ला करने के फायदे-Saltwater Rinse Benefits for Oral Health in Hindi
ब्रश करने और फ्लॉसिंग करने के बाद नमक के पानी से कुल्ला करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। जैसे कि
1. मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया की सफाई होती है
ब्रश करने के बाद नमक के पानी से कुल्ला करना मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है। नमक असल में एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि आपके मुंह में जमा गंदगी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है।
2. दांतों में सड़न नहीं होती
दांतों में सड़न की समस्या हो रही है तो नमक के पानी से कुल्ला करना इसका इलाज हो सकता है। इसकी वजह से दांतों में लगे कीड़े कम होते हैं और वो नमक के प्रभाव से इनएक्टिव हो जाते हैं। इससे दांतों में दर्द कम होता है और फिर से समस्या दूसरे दांतों तक नहीं फैलती। इसके अलावा ये दांतों में दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।
Image Source : socialbrushing_with_salt
3. दांत में पीलापन कम होता है
नमक की खास बात ये है कि एक क्लींनजर की तरह भी काम करता है। इसकी वजह से होता ये है कि जिन लोगों के दांत पीले हो रहे हैं नमक उन दांतों की सफाई करता है और इन्हें चमका देता है। ये दांतों पर जमा प्लाक की पट्टिकाओं को कम करता है और फिर चमकते मोती जैसे दांत पाने में मदद करता है।
ध्यान देने वाली बात-
लेकिन ये काम सप्ताह में 3 बार से ज्यादा न करें। क्योंकि नमक से कुल्ला ज्यादा करना भी दांतों के इनेमल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसका बहुत अधिक सोडियम दांतों की परतों को घिस कर इनका नुकसान कर सकता है। इस वजह से आपको इन बातों का ख्याल रखते हुए भी नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News