1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एसेंशियल ऑयल्स के ये गुण जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

एसेंशियल ऑयल्स के ये गुण जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

एक एसेंशियल ऑयल में कुछ खास गुण होते हैं जो हमारी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में जादुई असर कर सकते हैं। यह कहना है एक विशेषज्ञ का। 'क्राफ्ट्सविला डॉट कॉम' की सौंदर्य विशेषज्ञ दीपा स्वरूप ने कई ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के बारे में जानकारी दी...

essential oils - India TV Hindi
essential oils

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हमारे शरीर को थोड़ी सी भी परेशानी होती है। हम परेशान हो जाते है कि आखिर ये क्या हो गया। इसके लिए हम बड़े से बड़े डाक्टरों से भी सलाह ले लेते है। जिससे कि इस समस्या से निजात मिल जाएं। लेकिन आप जानते है कि इन समस्याओं का निजात आपके किचन में मौजूद चीजें भी दिला सकती है। ाज के समय में सभी अपनी सेहत का ध्यान जरुर रखते है।

ये भी पढ़े-

क्या आप जानते हैं कि आप खाने में जिस करी पत्ते का इस्तेमाल करती हैं, वह बालों के झड़ने को रोकने में भी मददगार हो सकता है। मन और शरीर को स्वस्थ रखने में एसेंशियल ऑयल्स बेहद मददगार हो सकते हैं।

हर एक एसेंशियल ऑयल में कुछ खास गुण होते हैं जो हमारी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में जादुई असर कर सकते हैं। यह कहना है एक विशेषज्ञ का। 'क्राफ्ट्सविला डॉट कॉम' की सौंदर्य विशेषज्ञ दीपा स्वरूप ने कई ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के बारे में जानकारी दी है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक हो सकते हैं।

करी पत्ते का तेल
इस तेल की एक बूंद को छाछ या जूस में मिलाकर पीने से जठरांत्र संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस तेल के प्रयोग से बालों का गिरना रुकता है, बालों के असमय सफेद होने की समस्या दूर होती है और बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है।

हल्दी का तेल
इस तेल से जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या में लाभ मिलता है। हल्दी के तेल में मौजूद एआर टर्मीरोन यकृत को स्वस्थ रखने में मदद करता है और साथ ही यह त्वचा के फोड़ों (स्किन अल्सर) को दूर करने में भी मदद करता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और एसेंशियल ऑयल्स के फायदों के बारें में

Latest Lifestyle News