1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एसेंशियल ऑयल्स के ये गुण जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

एसेंशियल ऑयल्स के ये गुण जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

एक एसेंशियल ऑयल में कुछ खास गुण होते हैं जो हमारी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में जादुई असर कर सकते हैं। यह कहना है एक विशेषज्ञ का। 'क्राफ्ट्सविला डॉट कॉम' की सौंदर्य विशेषज्ञ दीपा स्वरूप ने कई ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के बारे में जानकारी दी...

essential oils

मोगरे का तेल
यह मानसिक और भावनात्मक समस्याओं में बेहद लाभदायक है। साथ ही यह बैक्टीरिया की रोकथाम करके संक्रमणों से लड़ने में भी बेहद कारगर है। अपने ऐठन रोधी गुणों के कारण यह कोशिकाओं, मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं के तनाव को दूर करता है। इस तेल का राहत देने वाला गुण अवसाद, बेचैनी, तनाव, गुस्से और डर जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी बेहद कारगर है।

दालचीनी का तेल
यह तेल मस्तिष्क की क्रियाशीलता को बढ़ाता है और नसों के तनाव को दूर करने और याददाश्त दुरुस्त रखने में भी मददगार है।

ये भी पढ़े-

Latest Lifestyle News