1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कही आप अपने 1 साल के बच्चे को नमक या चीनी तो नहीं खिलाते

सावधान! कही आप अपने 1 साल के बच्चे को नमक या चीनी तो नहीं खिलाते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2016 11:11 am IST,  Updated : Apr 19, 2016 11:13 am IST

बच्चे के मुंह का स्वाद बदलने के लिए उसे खाने में नमक और फलों में चीनी आदि मिला देता है। लेकिन आप जानते है कि 1 साल तक के बच्चे के लिए चीनी और शुगर का सेवन करना कितना खतरनाक है। जानिए आखिर 1 साल तक के बच्चे को चीनी और नमक क्यों नहीं देना चाहिए...

baby- India TV Hindi
baby

हेल्थ डेस्क: जब आपके घर में कोई बच्चा होता है तो उसका ख्याल अधिक रखा जाता है जिससे कोई उसे कोई समस्या न हो। जिसके लइे उसके खानपान में भी पूरी नजर रखी जाती है। उसे खाने के लिए कोई ऐसी चीज नहीं दी जाती है जिससे कि वो बीमार है। जब आपका बच्चा 6 महीने का हो जाता है तो उसे दूध के अलावा ऐसा क्या दें जो उसके लिए सेहतमंद है। इसके लिए मां सबसे ज्यादा परेशान होती है कि उसे क्या खिलाएं और क्या न खिलाएं।

ये भी पढ़े-

आमतौर में घरों पर देखा जाता है कि घर में मौजूद लोग खाने की चीजें देने से मना करते है, लेकिन बच्चे के मुंह का स्वाद बदलने के लिए उसे खाने में नमक और फलों में चीनी आदि मिला देता है। लेकिन आप जानते है कि 1 साल तक के बच्चे के लिए चीनी और शुगर का सेवन करना कितना खतरनाक है। जानिए आखिर 1 साल तक के बच्चे को चीनी और नमक क्यों नहीं देना चाहिए?

शुगर

चीनी में प्रोसेस्ड और केमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि एक बच्चे के लिए काफी हानिकारक है। अगर आप अलग से उसे शुगर या शुगर से बनी चीजें खिला रहे हैं तो इससे उसके दांतों पर बुरा असर पड़ सकता हैं और दांतों की सड़न जैसी बीमारी भी हो सकती है।

अधिक चीनी के सेवन से उसके शरीर में अधिक मात्रा में कैलोरी बनेगी जिससे कि वह मोटापा का शिकार हो सकता है। साथ ही उसके किडनी के लिए भी हानिकारक होगी। इसलिए बच्चे को चीनी देने से बचें।

नमक  
नमक आपके बच्चे के लिए बहुत ही खतरनाक होता है, क्य़ोंकि अगर आपने बच्चे को अधिक नमक खिला दिया तो इसके शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक हो जाएगी। जिससे उसके किडनी में प्रेशर पडेगा। जोकि उसकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

छोटी उम्र में ज्यादा नमक खिला देने से बड़े होने पर इन लोगों में किडनी ख़राब होने और हाइपरटेंशन की सम्भावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को नमक अधिक न खिलाएं। एक दिन में बच्चे को केवल 1 ग्राम नमक की जरुरत होती है जो उसे फलों और सब्जियों में आराम से मिल जाती है।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल