1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 5 मिनट में पाएं इन घरेलू उपायों से एसिडीटी से निजात

सिर्फ 5 मिनट में पाएं इन घरेलू उपायों से एसिडीटी से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2016 07:12 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:39 am IST

अगर आप भी एसिडीटी की समस्या से परेशान है तो सिर्फ 5 मिनट में इन घरेलू उपायों द्वारा आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

acidity- India TV Hindi
acidity

हेल्थ डेस्क: आज के समय में अधिकांश लोग एसिडिटी की समस्या से ग्रसित रहते है। इसका मुख्य कारण होता है। अनियमित खानपान, गलत समय में भोजन करना। हम अपनी लाइफ में इतने व्यस्त हो गए है कि हम यह भूल जाते है कि जिस चीज का हम सेवन कर रहे है वो हमारे लिए कितना फायदेमंद और कितना हानिकारक है।

ये भी पढ़े-

आज के समय में हम जंक फूड, फास्ट फूड में कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गए है। जिसके कारण इसका पूरा असर हमारे शरीर में पडता है। इन्ही समस्याओं में एक समस्या है एसिडिटी की। इस समस्या के कारण आपका कुछ भी करने का मन नहीं करता है।

पेट में होने वाली जलन और एसिटिक फीलिंग के कारण आप परेशान हो जाते हैं और इससे आपके रोजमर्रा के कामों पर काफी असर पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो सिर्फ 5 मिनट में इन घरेलू उपायों द्वारा आप इस समस्या से निजात पा सकते है। जी हां हमारी किचन में कई चीजें उपलब्ध होती है। जिनका इस्तेमाल कर आप बड़ी से बड़ी बीमारियों से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

जीरा

जीरा में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव क्षमताएं होत है। जो कि आपके पेट की जलन एसिडीटी से भी नाजता दिलाती है। इसके लिए एक गिलास पानी में थोडा सा जीरा डालें और इसे उबाल लें फिर इसे ठंडा करके पिएं। इसके अलावा जीरा गैस्ट्रिक अल्सर के बनने को भी रोकता है।

शहद
कई बीमारियों से निजात दिलाने वाला शहद आपको एसिडिटी से भी निजाता दिला सकता है। एक शोध के अनुसार शहद गाढ़ा और चिपचिपा होने के कारण यह भोजन-नलिका में काफी देर तक टिका रहता है और म्यूकस मेम्ब्रेन पर परत की तरह रहता है। इसमें पाई जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल क्षमता आपको एसिडिटी से निजात दिलाती है। एसिडिटी से निजात पाने के लिए आप एक चम्मच शहद पी लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल