1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 5 मिनट में पाएं इन घरेलू उपायों से एसिडीटी से निजात

सिर्फ 5 मिनट में पाएं इन घरेलू उपायों से एसिडीटी से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2016 07:12 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:39 am IST

अगर आप भी एसिडीटी की समस्या से परेशान है तो सिर्फ 5 मिनट में इन घरेलू उपायों द्वारा आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

Cardamom
Cardamom

इलायची
वैसे तो इलायची बहुत ही काम की चीज है। इसके सेवन से आपको कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। उसी तरह ये एसिडिटी को भी भगाने में मददगार है। यह पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को रोकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दो इलायची तोड़ कर डालें और इसे उबाल लें फिर इसे ठंडा होने के बाद पिएं। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

ठंडा दूध
ठंडा दूध एसिडिटी को दूर करने के लिए काफी फाय़देमंद है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम अतिरिक्त एसिडिटी को अवशोषित कर लेता है। जिसके कारण आपके पेट में एसिडिटी बनना बंद हो जाती है। साथ ही पेट की जलन भी शांत हो जाती है। इसके लिए एक गिलास ठंडे दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पी लें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की इसमें चीनी न मिलाएं।

नारियल पानी
यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है। अगर आपको एसिडिटी से तुरंत निजात पाना है तो गिलास नारियल पानी पी लें, क्योंकि इसेमें एल्कलाइन प्रवृत्ति पाई जाती है जो कि पीएच के लेवल को तुरंत नार्मल कर देती है। जिसके कारण आपके पेट में एसिडिटी बनना बंद हो जाती है।

ये भी पढ़े-

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल