1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आंखो में हो रही जलन और थकान से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

आंखो में हो रही जलन और थकान से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2016 08:48 am IST,  Updated : Mar 31, 2016 10:08 am IST

अनियमित खानपान और कम सोने के कारण हमें कई शारीरिक समस्याओं से होकर गुजरना पडता है। जिसके कारण कई आंखो संबंधी समस्या हो जाती है। इन घरेलू उपायो पाएं निजात पाएं।

eyes- India TV Hindi
eyes

हेल्थ डेस्क: इस भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतने बिजी हो गए है कि खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते है। अनियमित खानपान और कम सोने के कारण हमें कई शारीरिक समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा उसर हमारी आंखो में पड़ता है।

ये भी पढ़े-

हमारे चेहरे के मुकाबले आखें बेहद संवेदनशील होती है। जिनकी देखभाल की सबसे ज्यादा जरुरत है। आंखो को लेकर एक छोटी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

हमारे पूरे दिन की भागदौड़ में सबसे ज्यादा हमारी आंखे झेलती है। पूरे दिन का दूषित वातावरण, धूल मिट्टी, कम्प्यूटर के सामने देर तक बैठना, कन्टेक्ट लेंस का प्रयोग, घंटो मोबाइल में लगे रहना, शरीर में पानी की कमी, बहुत अधिक दवाइयां लेना आदि से ज्यादा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण आंखों में जलन, थकान, संक्रमण, आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

अगर आपको ऐसा कोई समस्या है तो घबराने की जरुरत नहीं है। आपके घर में ही उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल कर आप इन समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए किन घरेलू उपायों से आप आंख संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते है।

कच्चा आलू

आंखों की जलन, थकान और आंखों के नीचे बने काले घेरों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप आलू के पतले-पतले टुकड़े काटकर फ्रिज में रख दें और जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं।

कैस्टर ऑयल
आंखो से जुड़ी हर परेशानी के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए कॉटन बॉल में ऑयल की कुछ बूंदे डालकर गीला कर लें अब इसे आंखो पर लगाकर थोड़ी देर के लिए लेट जाएं। या फिर आप चाहें तो कैस्टर ऑयल अपनी उंगलियो पर लगाकर मसाज भी कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल